कर्म की नौकरी पूरी तो राधा की चाकरी शुरू -न्याय विभाग से सेवानिवृत्त अशोक अग्रवाल ने बरसाना मंडल के स्वागत-सम्मान में रखे उद्गार अंगवस्त्र उपहार और फूलमालाओं से लाद किया बरसाना मंडल ने स्वागत हाथरस । नौकरी से सेवानिवृत्त मिलते ही हमने चाकरी शुरू कर दी है। जीवन के 38 साल 01 महीना 19 दिन न्यायिक सेवा में देने के बाद अब ब्रज की पटरानी की चाकरी शुरू कर दी है। प्रयास यही रहेगा कि जीवन पर्यंत तक चाकरी की चौखट पर रहें। यह उद्गार न्यायिक सेवाओं में बतौर स्टेनो रहे अशोक अग्रवाल जी ने ब्रज बरसाना यात्रा मंडल द्वारा किये गये स्वगत-अभिनंदन से भावुक भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय दीक्षित एडवोकेट ने बताया कि उनके कार्मिक वृतांत के वृत्त को देखें तो अशोक जी ने अपनी कर्म यात्रा 12 अप्रैल 1984 को आरंभ की थी और 31 मई 2022 को निर्विवाद संपन्न कर ली। उनके कर्म समय में सुबह साढ़े आठ बजे से ही टाइपराइटर पर उंगलियां दौड़ना शुरू कर देती थीं। अधिकारियों के मुखवोल फूटते ही उनकी कापी में शार्टहेंड में वह वोल लिपिबद्ध हो जाया ...