महिला मोर्चा ने झूले पर लिए झोटे, हरियाली तीज महोत्सव पर गाए मधुर गीत
हाथरस 12 अगस्त। ‘‘झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पेरी’’, ‘‘हरियाली तीजों पर हरी-हरी चूड़िंया, झूला पर झूलत पीहरा’’ आदि सावन की मल्हारों की धूनों पर गूंजता संगीत और झूला पर झोटे लेती भाजपा महिला मार्चा की महिलाओं ने हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया के ‘‘श्री कैला फार्म’’ का माहौल पूरी तरह विशुद्ध ब्रज का बनाकर रख दिया।
![]() |
मौका था भाजपा महिला मोर्चा के हरियाली तीज महोत्सव का और इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि थीं सांसद पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर। जबकि स्थान था इंडस्ट्रियल एरिया, हाथरस का ‘‘ कैला फार्म’’ का हराभरा वह स्थान जहां पर पड़े थे झूले और गूंज रही थीं महिला संगीत की स्वर लहरियां। इस मौके पर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने जमकर झूला झूला और झोटों के साथ तीज महोत्सव का आनंद लिया। तीज महोत्सव के मौके पर श्वते दिवाकर ने कहा कि यही तो हमारे भारतीय संस्कृति का वह महत्वपूर्ण अंग है जो अनेकता में भी एकता दर्शाता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश और समाजहित के लिए कार्य करने की अपील की और मिलझुलकर सभी पर्व और त्योहारों को मनाने का आह्वाहन भी किया।
![]() |
| झूले के बाद खाना खाती महिला मोर्चा की पदाधिकारी |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान, जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के अलावा मोनिका अग्रवाल, अंजू दीक्षित, संतोष जोशी, पायल बंसल, राधा सिंघल, प्राची राठी, कुसुम गुप्ता, सुनीता वर्मा, अंजु उपाध्याय, सारिका वार्ष्णेय, शालनी पाठक, संध्या आर्य, स्मृति पाठक, प्रमोद कुमारी सेंगर, बबिता वर्मा, शकुंतला गौतम, संतोष गुप्ता, निर्मला देवी, पूनम, रजनी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
रिपोटिंग
नवीन कुमार वार्ष्णेय


Comments
Post a Comment