छह घंटे ही मिला किसान को ‘‘पीएम सम्मान सुख’’
![]() |
| किसान हरवीर सिंह |
हाथरस। एक किसान को महत छह घंटे का ‘‘पीएम किसान सम्मान’’ सुख ही प्राप्त हो सका। मसलन शासन की ओर से धनराशि भी उसके खाते में आई और फिर बापस हो गई। हालांकि इसके पीछे कारण क्या रहे इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों सहित बैंक प्रबंधन भी नहीं दे पा रहा हैं।
![]() |
| पासबुक |
मामला उत्तर प्रदेश से जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला सकत का है। बताते हैं, कि कुछ चुनिंदा किसानों को सरकार की ओर से ‘‘पीएम किसान सम्मन’’ योजना का लाभ प्रदान कराया जा रहा है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इसके लिए सरकार ने प्रदेश के 47349 किसान
लाभार्थियों को चुना गया था। इस चुने गए लाभार्थियों में एक नाम सिकंदराराऊ के गांव नगला सकत निवासी हरवीर सिं का भी था। यह ही नहीं नाम के मुताबिक किसान के खाते में योजना के तहत दो हजार रुपये भी आए। और तो और छह घंटे उसके खाते में ही रहे, लेकिन उसके बाद पुनः यह पीएम किसान सम्मान धनराशि उसके खाते से गायब हो गई। जब यह जानकारी किसान को हुई तो उसने कृषि अधिकारी औ बैंक अधिकारियों के चक्कर भी लगाए, लेकिन अभी तक किसान को पीएम किसान सम्मान धनराशि वापस होने की उचित जानकारी प्रदान नहीं की गई हैं।
हालांकि जब इस संबंध में बैंक प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने मामला चूंकि कृषि विभाग का था इसलिए अनभिज्ञता जताई। जबकि पीड़ित किसान ने इस संबंध में कृषि विभाग में शिकायत की तो दिपिन सिंह कृषि अधिकारी ने भी मामले में जानकारी करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है।



Comments
Post a Comment