ब्रजद्वार के भक्तों ने मनाया अष्टम वार्षिकोत्सव -प्रभात फेरी भ्रमण, छप्पन-भोग, फूलबंगला और संतप्रसादी में जमकर बिखरा भक्तिरस बालव्याषाचार्य मुरलिका शर्मा का श्रृंगार करते कैलाशचंद्र हाथरस। ब्रज के द्वार से चली यात्रा ने रासमंडल में अष्ठम वार्षिकोत्सव की धूम मचाई। मंगला आरती के बाद रामदरबार से निकली प्रभात फेरी भ्रमण के बाद रस की नगरी हाथरस के सभी भक्त घंटाघर स्थित गांधी चैक पर एकत्र हुए। जहां से आधा दर्जन बसों में सवार हो श्रीजीधाम पहुंचे। मानबिहारी सरकार के छप्पन भोग, भजन-कीर्तन, विप्रार्चन के बाद बाल-गोपाल प्रसादी और विप्रभोज के बाद संपन्न हुए वार्षिकोत्सव में लाड़लीलाल सरकार की परिक्रमा लगा ब्रजद्वार पर पहुुंचकर उत्सव की देर रात घंटाघर पहुंचकर संपन्नता हुई। ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के तत्वावधान में मनाए गए अष्ठम अंतर्राष्ट्रीय संत व यमुना मिशन के पथप्रदर्शक रमेशबाबा वार्षिकोत्सव की शुरूआत प्रभु की मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद तालाब चैराहा स्थित श्रीरामदरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जो नगर भ्रमण के बाद घंटाघर स्थित पुरानी स्टेट बैंक शाखा पर पहुं...