Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

वर्ष में 15 दिन बरसता है हाथरस में सभी धर्मों का प्यार

वर्ष में 15 दिन बरसता है हाथरस में सभी धर्मों का प्यार , इसलिए ही सर्वधर्म समभाव का केंद्र है श्री दाऊजी मंदिर संजय दीक्षित 31 अगस्त, 18। जय श्री राधे, हाथरस का ऐतिहासिक किला और मंदिर श्री दाऊजी महाराज वैसे तो खासतौर से अंग्रेजों के विरुद्ध गुलामी मुक्ति का क्षेत्र में प्रमुख केंद्र रहा है, लेकिन सर्वधर्म संभाव का केंद्र भी रहा है। खासकर हिन्दु-मुस्लिम एकता का प्रतीक आज भी यहां पर है सुबह श्री दाऊजी मंदिर पर घंटा, घड़ियाल और संखनाद की ध्वनीं तो कालेखां की मजार पर अजान की आवाज इस एकता को दर्शाती है। आज भी काले खां की मजार और दाऊजी मंदिर है ‘‘सर्वधर्म संभाव’’ का केंद्र, क्यों है? जानेः- जब-जब इतिहास के पन्नों को पलटा जाएगा। तब-तब कुर्बानियों को स्वर्णिम अच्छरों में, शब्दों में, वाक्यों और पेहराओं आदि में उकेजा जाएगा। इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हाथरस के जाट राजा भूरी सिंह, राजा दयाराम सिंह उनके पुत्र गोविंद सिंह, उनके उत्तराधिकारी हरनारायण सिंह और हरनारायण सिंह के बतौर दत्तकपुत्र व सच्चे देशभक्त और प्रथम हिन्द फौज के निर्माता राजा महेंद्रप्रताप सिंह को कभी भु...

225 वर्षों के इतिहास को संजोए है मंदिर श्री दाऊजी महाराज

हाथरस का इतिहास और किला 225 वर्षों के इतिहास को संजोए है मंदिर श्री दाऊजी महाराज संजय दीक्षित दाऊ दाऊ सब कहें मैया कहै न कोय। दाऊ के दरबार में मैया कहे सो होय।। प्रस्तावना मंदिर में विराजित भगवान बलभद्र व माता रेवती की मूर्तियां जय श्री राधे। हमारे हाथरस के संबंध में तमाम लोगों ने अपने-अपने स्तर से जानकारी मुहैया कराते हुए मुद्रण कराई है। हम उन विद्वजनों को भी नमन करते हैं और जो अध्ययन से मिला है उसको शब्दों और वाक्यों में उकेरने का प्रयास कर रहे हैं। हाथरस 30 अगस्त, 18। करीब 225 वर्ष के अपने गौरवमई इतिहास को सजोए हुए हाथरस के इतिहासिक किले से ही हाथरस नगर की प्रथम पहचान है। इसके इतिहास में एक नया अध्यक्षय उस वक्त और जुड़ गया जब तत्कालीन तहसीलदार ने 1912 में चमत्कार को नमस्कार करते हुए प्रथम मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ किया। मेला की परपाटी में कौन-कौन रहे शामिलः- हालांकि वार्षिको उत्सव तो पूर्व के सैकड़ों वर्षों से मन रहा था लेकिन प्रथम मेला श्री दाऊजी महाराज को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाने का श्रेय तो प्रो.चिंतामणि शुक्ल (फाइल से) तत्कालीन तहसीलदार...

राममचरित मानास के साथ कन्हैया का 12 दिवसीय महोत्सव आरंभ

राममचरित मानास के साथ कन्हैया का 12 दिवसीय महोत्सव आरंभ 29 अगस्त, 18। श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ मंदिर श्री ठा. कन्हैयालाल जी महाराज का 163 वां वार्षिकोत्सव आरंभ हो गया। इस मौके पर श्री रामकिंकर जी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया और मुख्य यजमान पवन कुमार सारस्वत ने पूजन कर प्रसाद बांटा। 163 वों 12 दिवसीय वार्षिकोत्सव में 30 अगस्त को श्रीराम चरित मानस पाठ संपन्न होगा जिसमें मुख्य यजमान भाजपा नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय की सहभागिता रहेगी। जबकि 31 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें दोपहर एक से सायं छह बजे तक कथा का श्रवण वृंंदावन वासी कौशल जी महाराज व हरिसुरेशाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कराया जाएगा। एक सितंबर को रात आठ बजे से एक सायं ठाकुर कन्हैया जी के नाम, 02 को रात 8 बजे से एक सायं ठकुरानी राधारानी के नाम, 03 को रात दस बजे श्रीकृष्णजन्मोत्सव व मटकी फोड़ अयोजन, 04 को प्रातः 11 बजे से नंदोत्सव व शाम को सात बजे से भक्ति संगीत सम्मेलन, 05 से 07 सितंबर सायं 7 बजे से भक्ति संगीत सम्मेलन। जबकि 07 सितंबर को सायं 6 बजे श्रीमद् भागवत कथा का समापन ...

पत्रकारिता के महागुरु ने कहा मीडिया बदल रहा, आने वाले समय में हथेली से ही कवरेज करेंगे पत्रकारः शशि शेखर

पत्रकारिता के महागुरु ने कहा मीडिया बदल रहा, हथेली से ही कवरेज करेंगे पत्रकारः शशि शेखर संजय दीक्षित नोएड 27 अगस्त। पत्रकारिता की सूरज और सीरत दोनों ही बहुत जल्द ही बदलने की ओर हैं। हालांकि पत्रकारिता की बदलती स्थिति तो दिशा भी ले चुकी है और इसका मुख्य बदला क्षेत्र टेक्नोलॉजी होगा। यह उद्गार पत्रिकारिता का एक नया अध्याय लिखने वाले वह वरिष्ठ पत्रकार के हैं जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थिपित किया है। जीहां ! हम बात हिन्दुस्तान मीडिया गु्रप समूह के प्रधान संपदाक शशि शेखर जी ने अभी हाल ही में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा सेक्टर 62 में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। जब मेरी उम्र महज 20 वर्ष थी और मैं एमए में पढ़ता था। उस समय मैं पुरातत्ववेत्ता (आर्कियोलॉजिस्ट) बनने का सपना देखा करता था। तब से लेकर अब तक मेरा मानना है कि हर नई टेक्नोलॉजी नौजवानों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोलती है। मुझसे एक दिन किसी ने कहा कि टेक्नोलॉजी चेंज होने वाली है। इसलिए मैंने तय किया कि चलो अब यही काम करते हैं। आज टेक्नोलॉजी ही नहीं, पत्...

‘‘मौत से ठन गई जूझने का मेरा इरादा न था’’ अटल जी की घंटाघर स्थित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

‘‘मौत से ठन गई जूझने का मेरा इरादा न था’’ अटल जी की घंटाघर स्थित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ संजय दीक्षित हाथरस 18 अगस्त, 18। वाक्यों का वेबाक उच्चारण, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस, जहां पर विरोध उचित है वहां पर चूकना नहीं और जहां पर गलत तरीके तबाव बनाया जा रहा है वहां दबाव में न आकर कार्य करने का जो सिलसिला था शायद जीवन में अब और देखने को मिलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन यह अटल सत्य है कि जो विश्व ने जाना और भारत ने खोया वह भी अटल जी का ही व्यक्तित्व ही था। जो अब केवल कहावतों और नसीहतों में ही देखने और सुनने को मिलेगा। अटल की श्रद्धांजलि में उमड़ा विश्वास का हुजूमः- मौका था नगर पालिका द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा का और स्थाना था ब्रज की द्वार देहरी हाथरस नगरी का। सभा के भव्य अयोजन का श्रेय वर्तमान चेयरमैन पं. आशीष शर्मा को जाता है। जहां पर यह ध्यान भी रखा गया कि कहीं पर यातायात में व्यवधान न आए और कार्यक्रम भी पूरी तरह से संपन्न हो। उनके बुलावे पर वहां पर पब्लिक की भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात यह रही कि श्रद्धांजलि सभा में हर वर्ग, समाज से लोग मौजूद था। भाजपा ...

महिला मोर्चा ने की पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा, में उमड़ी भीड़, शांति और धैर्य के लिए की गई प्रार्थना

महिला मोर्चा ने की पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा, में उमड़ी भीड़, शांति और धैर्य के लिए की गई प्रार्थना Add caption हाथरस 18 अगस्त, 18। जो क्षति हुई है वह शायद अब कभी भी पूर्ति नहीं हो पाएगी। बस इतना ही है कि हम उस महान व्यक्तित्व के बताए रास्तों पर चल कर देश और समाज के लिए कुछ कर सकें। भले ही अटलजी की पूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन प्रयास यह होना चाहिए कि हर सख्श में अटल जी की छवि दर्शित हो। यह उद्गार सीयालखेड़ा स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित अटलजी के सम्मान में शोकसभा में नगरपालिका अध्यक्ष अशीष शर्मा, नंदनी देवी ब्रज क्षेत्रीयमंत्री भाजपा व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अखिलेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्यक्त किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अटल जी निर्विवादित छवि और सत्य के समर्थक थे। उनका एक-एक शब्द नपातुला और देश व समाज के हितार्थ होता था। आज वह मूर्त रूप में हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनके बताए मार्ग से हम सभी मिलकर पुनः एक विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री व सनातनता के प्रवल समर्थक अलटबि...

पूर्व प्रधानमंत्री के स्वाथ्य लाभ के लाभ के लिए वसुंधरा में प्रार्थना पर बैठे लोग, निधन की उड़ती रहीं चर्चाएं

पूर्व प्रधानमंत्री के स्वाथ्य लाभ के लाभ के लिए वसुंधरा में प्रार्थना पर बैठे लोग, निधन की उड़ती रहीं चर्चाएं हाथरस 16 अगस्त। थ्री इन वन यानि राजनेता, कवि व समाजसेवी यह ही नहीं और भी बहुत से गुरु समाए थे वसुंधरा कॉलोनी में वाजपेयी जी का चित्र लगाकर भगवान से प्रार्थना करते लोग  पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी में। आज उनके स्वास्थ्य के संबंध में सुबह से ही खबरें निकल रही है, लेकिन अभीतक पूरी तरह से पुष्ट खबर निकल कर नहीं आई है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां वसुंधरा एन्क्लेव के मंदिर में भगवान से प्रार्थना पर बैठे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति जो निष्ठा और लगाब निकल कर सामने आ रहा है वह उनके अंदर की प्रतिभा ही थी। बेलनशाह कोठी, हाथरस स्थित सेवा भारती केंद्र प्रार्थना  करते बच्चे, आचार्य और वरिष्ठ भाजपा नेता      विदित हो कि पिछले करीब नौ वर्ष से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। जबकि पिछले जून के महीने में उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर लगातार उनका उपचार चल रहा थ...

हरित पट्टी के लिए महिला मोर्चा ने किया काम, सैकड़ों पौधों का किया स्थान-स्थान पर रोपण

जिला भाजपा महिला मोर्चा दिया पौधा रोपण पर जोर दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पौधे रोप कर स्थानीय लोगों से की देखभाल की अपील हाथरस 15 अगस्त, 18। वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ बुधवार 15 अगस्त यानि स्वाधीनता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने नेतृत्व में करीब एक दर्जन स्थानों पर पौधारोपण किया। इस मौके पर मोर्चा ने जनजागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संध्या आर्य व मंत्री अंजू दीक्षित के अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से की। यहां पर महिला मोर्चा द्वारा दर्जनों किस्म के पौधों का रोपण किया। इसके बाद आगरा रोड पर ही स्थित दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में भी महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने अनेकों तरह के छायादार और फलदार वृक्षों के उद्देश्य से पौधों का रोपण किया। इसके अलावा मोर्चा की महिलाओं ने किला गेट स्थित सुरजोबाई इंटर कॉलेज में पहुंचकर के भी अनेकों तरह के पौधों का लगाया। इस मौके पर खासतौर से स...

लायंस क्लब ने कुपोषित बच्चों को बांटे खिलौने-बिस्कुट, मरीजों को बांटे फल और बिस्कुट

लायंस क्लब ने स्वाधीनता दिवस मनाया गरीब और कुपोषित बच्चों के साथ कार्यक्रम से पूर्व लायंस मैंबर्स एक गु्रप में बागला जिला चिकितसालय के प्रवेश द्वार पर हाथरस 15 अगस्त, 18। हर व्यक्ति के भाव अलग-अलग होते हैं, लेकिन भाव सेवा का हो और व्यक्तित्व कोई भी हो तो निश्चित ही परिणाम अच्छे निकल कर सामने आते हैं। आज स्वाधीनता दिवस है और बीमार व जरूरतमंदों के लिए जो भाव लायन बंधुओं के अंदर देखने मिला है वह स्मरणीय है। यह उद्गार बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर अपर जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों और बीमार लोगों को बांटे गई खाद्य सामग्री व खिलौने आदि वितरण के मौके पर कहे। इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद लायन बंधू पूरे किट में मौजूद थे और सेवाभाव के साथ बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में बतौर सेवाभाव उपस्थित थे। जहां पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में सभी मशगूल थे। वहीं लायन बंधू गरीब मरीजों व कुपोषित बच्चों के साथ अपना स्वाधीनता दिवस मना रहे थे। लायंस क्लब अध्यक्ष के साथ अपर जिलाधिकारी कुपोषित  बच्चों को खिलौने, कपड़े और फल आदि वितरण करती हुई कार्यक...

वर्ष 2019 पार्टी का पहला लक्ष्य, मोर्चा की पहल होगी कि पार्टी पुनः सत्ता में आएःबबिता सिंह

वर्ष 2019 पार्टी का पहला लक्ष्य, मोर्चा की पहल होगी कि पार्टी पुनः सत्ता में आएःबबिता सिंह आगरा 14 अगस्त। संगठन में शक्ति होती है और शक्ति से समस्याओं का समाधान। हर संगठन किसी न किसी उद्देश्य को लेकर बनाया जाता है। हमारे महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी भी एक सशक्त संगठन है। जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पार्टी से कदम से कदम मिलाकर हर जाति और समाज के उत्थान के लिए पहल की जाती है।       ब्रज प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा बबिता सिंह चौहान व मीनाक्षी बराला यह उद्गार ब्रज प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र कार्यालय आगरा पर महिला मोर्चा की बैठक में व्यक्त किए। इस मौके पर महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रामों से संबंधित जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। इस मौके पर आगामी लोकसभा के होने वाले चुनवों को लेकर के भी गहन चर्चा हुई। वर्ष 2019 में होने वाले मतदान के लिए बैठक में पार्टी के पक्ष पड़ने वाले मतों को लेकर पूर्व योजना पर अमल किया गया। क्योंकि चुनावों में महिला मोर्चा की अपनी ...

खाने और पानी की तरह वृक्ष भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैंः एसपी

खाने और पानी की तरह वृक्ष भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैंः एसपी हाथरस 14 अगस्त। वृक्ष हमारी जिंदगी हैं, वृक्ष हमारी जान हैं अगर उनको जाने तो। अन्यथा आने वाली पीढ़ियों को न शुद्ध हवा मिलने वाली है और ना हीं पानी। इसके लिए सिर्फ कोई दोषी होगा तो वह हम होंगे। क्योंकि हमको पर्यावरण के प्रति सचेत होना चाहिए और स्वथ्य वातावरण के लिए हमको अधिक से अधिक वृक्षों को रोपना चाहिए। यह उद्गार एसपी हाथरस सुशील घुले ने यहां पुलिस लाइन स्थित लायंस क्लब के पार्क बतौर मुख्य अतिथि वृक्षारोपण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सच मायने में हमारे जीवन में जितना जरूरी खाना और पानी है उतना ही जरूरी वृक्ष हैं, लेकिन समझ और ना समझ का खेल है। इसलिए कार्यक्रम और वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्लब की पूर्ण सहभागिता रहती है। पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसो. राजीव तिवारी ने कहा कि पोधारोपण के बाद उनमें समय-समय पर पानी आदि का ध्यान भी रखा जाना आवश्यक है। वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्यामकिशोर शर्मा ने कहा कि क्लब का लक्ष्य हजार से अधिकव पौधारोपण का है। मसाला व्यवसाई विजय वार्ष्णेय ने भी क्लब की गतिविधियों को...

बलिया विधायक के स्तीफे की खबर निकली खोखली, आगे क्या निर्णय लेंगे अभी कर रहे हैं मंथन

एससी/एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी का मामला बलिया विधायक के स्तीफे की खबर निकली खोखली, आगे क्या निर्णय लेंगे अभी कर रहे हैं मंथन  हाथरस 13 अगस्त। साशोल मीडिया पर अचानक वायरल हुई विधायक के स्तीफे की खबर खोखले पेड़ की तरह निकली। क्योंकि कुछ देर पहले हुई बलिया विधायक से एक वरिष्ठ भाइपाई से वार्ता में यह पुष्ट हुआ है कि उन्होंने अभी तक स्तीफा नहीं दिया है। आने वाले समय में वह क्या निर्णय लेंगे इसके संबंध में मंथन चल रहा है। विदित हो कि 12 अगस्ते दिन रविवार को अचानक तेजी से उड़ी एक खबर में कहा गया था कि एससी/एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी के संसोधन को पास कराए जाने के खिलाफ बलिया विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह ने अपना स्तीफा सौंप दिया है। जबकि इस संबंध में वरिष्ठ भाजपाई राजपाल सिंह दिशवार, एडवोकेट हाथरस के वरिष्ठ भाजपाई राजपाल सिंह दिशवार एडवोकेट ने स्तीफा देने की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि अभी-अभी हमारी बलिया विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह जी से वार्ता हुई है। वार्ता में उन्होंने कहा कि उनने मा. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर एससी/एसटी एक्ट के तहत बिना जांच गिरफ्त...

महिला मोर्चा ने झूले पर लिए झोटे, हरियाली तीज महोत्सव पर गाए मधुर गीत

महिला मोर्चा ने झूले पर लिए झोटे, हरियाली तीज महोत्सव पर गाए मधुर गीत हाथरस 12 अगस्त। ‘‘झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पेरी’’, ‘‘हरियाली तीजों पर हरी-हरी चूड़िंया, झूला पर झूलत पीहरा’’ आदि सावन की मल्हारों की धूनों पर गूंजता संगीत और झूला पर झोटे लेती भाजपा महिला मार्चा की महिलाओं ने हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया के ‘‘श्री कैला फार्म’’ का माहौल पूरी तरह विशुद्ध ब्रज का बनाकर रख दिया। मौका था भाजपा महिला मोर्चा के हरियाली तीज महोत्सव का और इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि थीं सांसद पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर। जबकि स्थान था इंडस्ट्रियल एरिया, हाथरस का ‘‘ कैला फार्म’’ का हराभरा वह स्थान जहां पर पड़े थे झूले और गूंज रही थीं महिला संगीत की स्वर लहरियां। इस मौके पर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने जमकर झूला झूला और झोटों के साथ तीज महोत्सव का आनंद लिया। तीज महोत्सव के मौके पर श्वते दिवाकर ने कहा कि यही तो हमारे भारतीय संस्कृति का वह महत्वपूर्ण अंग है जो अनेकता में भी एकता दर्शाता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश और समाजहित के लिए कार्य करने की अपील की और मिलझुलकर सभी पर्व ...

नवीन के प्रश्नों पर लड़खड़ाई बबिता, एससी/एसटीएक्ट सदन का निर्णय, गलत नहीं होने दिया जाएगा किसी के साथ

नवीन के प्रश्नों पर लड़खड़ाई बबिता, एससी/एसटीएक्ट सदन का निर्णय, गलत नहीं होने दिया जाएगा किसी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष हाथरस 12 अगस्त। आपको तो पता ही है कि एससी/एसटी एक्ट के संबंध में लाए गए कानून को लेकर आमजन में आक्रोश है। इस आक्रोश के चलते भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारियों और सरकार में बैठे मंत्रियों पर भी जबाव नहीं बन रहा है। ऐसा की कुछ रविवार को हाथरस में हुआ। बतादें कि यहां मथुरा रोड पर भाजपा के कैंप कार्यालय पर आगरा से ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की बबिता चौहान पार्टी संगठन की बैठक लेने आई थीं। इस मौके पर कार्यक्रम को कबर करने पहुंचे नवीन कुमार वार्ष्णेय ने जब उनसे एससी/एसटी एक्ट के विरोध में देश में उठ रहे स्वरों के संबंध में जबाव मांगा तो वह पहले तो झिझक गई। हालांकि उन्होंने बाद में निडरता के साथ अनुशासन की ढाल बनाकर उत्तर भी दिए।  01. नवीन ने पूछा कि मेडम राम मंदिर का मुद्दा इतना गंभीर है कि उस पर भी सदन में बैठकर निर्णय लिया जा सकता था, लेकिन ऐसी क्या मजबूरी हुई कि कोर्ट के आदेश को भी दरकिनार करते हुए सदन में बिना जांच के ह...

नारी शक्ति की पहल पर फिर से केंद्र में बनेगी भाजपा की सरकारः बबिता चौहान

नारी शक्ति की पहल पर फिर से केंद्र में बनेगी भाजपा की सरकारः बबिता चौहान हाथरस 12 अगस्त। अब हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभाएं दिखा रही हैं। कहीं पर महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। जबकि जनहित में किए जा रहे पार्टी हितार्थ कार्यों में भी महिलाओं का भी भरपूर सहयोग और साथ है। आने वाले लोकसभा चुनावों में भी महिला ओं को किसी कदम पर पीछे नहीं रहना है। महिलाओं के द्वारा बढ़चढ़ कर सहयोग और समर्थन से ही 2019 में भाजपा की फिर से केंद्र में सरकार बनेगी और विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। यह उद्गार भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान ने यहां ओढ़पुरा तिराहा स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय संगठन की बैठक लेते हुए व्यक्त किए। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वाहन किया कि उठो और जागो, सोचो और पहल करो, अपनी शक्ति को पहचानो और विकास में अपना अहम स्थान बनाकर फिर से कीर्तिमान स्थापित करो। उन्होंने बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और लोकसभा के वर्ष 2019 में होने वाले चुनावों में अपनी पहल और भूमिका पर फिर से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील भाजपा महिला मार्चो की सभी ब...

संजीव शर्मा पर थोपा गलत मुकदमा, परिषद के लोग मिले एडीशनल से, निष्पक्ष जांच की मांग

संजीव शर्मा पर थोपा गलत मुकदमा, परिषद के लोग मिले एडीशनल से, निष्पक्ष जांच की मांग अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को ज्ञापन सौंपते  अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्य हाथरस 12 अगस्त। अक्रूर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा पर थोपा गया दलित उत्पीन के मामल नितांत गलत और बिना बजह प्राधानाचार्य को परेशान करने और पुलिस व प्रशासन की भी अकारण कार्रवाई को बढ़ाने वाला है। यह कहना है अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का। यह बातें उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए एक ज्ञापन में कही हैं। इस संबंध में परिषद के सदस्यों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया गया है। सौंपे गए ज्ञापन में अखिल भारतीय ब्राह्मण इसलिए सटी-एससी एक्ट अक्रूर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा जी पर जो मुकदमा लगा है उसे वापस लिया जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में पाए गए दोषियों को दंडित किया जाए। ज्ञापन सौंपने से पूर्व अवर पिलस आधीक्षक आवास के बाहर खड़े अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्य एकता परिषद के सदस्यों ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा से निष्पक्ष जांच की मांग की ह...

लेबर अंडर करेक्ट नॉलेज के साथ कार्य करना होता है फलदायीः मुकेश कोठारी

लेबर अंडर करेक्ट नॉलेज के साथ कार्य करना होता है फलदायीः मुकेश कोठारी नेटवर्किंग के महागुरु मुकेश कोठारी को सम्मानित करते धीर्मेंद्र सिंह चौधरी, विकास वार्ष्णेय,संदीप चौधरी, मनीष वार्ष्णेय हाथरस 11 अगस्त। लेबर तो सब करते हैं, लेकिन जो जितनी ज्यादा लेबर करता है उसको उतना ही पैसा कम मिलता है। जो लेबर कम करता है उसको पैसा ज्यादा मिलता है। यह समझने की बात है। क्योंकि लेबर करना अलग बात है, लेकिन नॉलेज के साथ लेबर करना अलग। जो लेबर अंडर करेक्ट नॉलेज के फार्मूले को अपनाता है, वह अपने प्लान में सफल होता है और अपने सपनों को साकार कर पाता है। यह उद्गार नेटवर्किंग मार्केट के महागुरुओं में कोठारी जी को कृष्णा की मूर्ति भेंट करते हुए संजय दीक्षित एडवोकेट से पहचाने जाने वाले मुकेश कोठारी ने यहां शुक्रवार को घसमंडी स्थित त्रिमूर्ति ऐसी हॉल में आयोजित आरसीएम की एक बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने ‘‘लेबर अंडर करेक्ट नॉलेज’’ के फार्मूले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति लेबर को अंदर तहतक घुसकर यानि पूर्ण जानकारी हांसिल करने के बाद करते हैं उनके बड़े ही सफल और चमात्कारिक परिणा...

2019 को लेकर ब्रज क्षेत्र महिला अध्यक्ष करेंगे हाथरस की कार्यकत्रियों से चर्चा

2019 को लेकर ब्रज क्षेत्र महिला अध्यक्ष करेंगे हाथरस की कार्यकत्रियों से चर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान  हाथरस 11 अगस्त। भाजपा ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष रविवार को महिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगी। बैठक में 2019 पर चर्चा होगी चर्चा। चर्चा मुख्य उद्देश्य होगा वोटों को सवल और प्रवल कर पुनः विजय श्री वरण कर जनता की सेवा करना।  यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान महिला मार्चो की एक बैठक मथुरा रोड स्थित कार्यालय पर लेंगी। जिसमें खासतौर से वर्ष 2019 में पार्टी की सफलता को लेकर चर्चा होगी। श्रीमती गुप्ता ने यह भी बताया कि इस मौक पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे जाएंगे। जबकि पार्टी द्वारा जनहितकारी कार्यों के संबंध में भी चर्चा करते हुए उनको लोगों तक कैसे पहुंचाय जाए आदि विषयों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे से बैठक में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मथुरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच ने की अपील की ह...

लापरवाह बैंक कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को लामबंध होंगे किसान और ग्रामीण, भाकयू की जनसभा

लापरवाह बैंक कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को लामबंध होंगे किसान और ग्रामीण, भाकयू की जनसभा एटा 07 अगस्त। ग्रामीण बैंक में कर्मचारियों की बढ़ती लापरवाही और ग्राहकों को हो रही आए दिन की परेशानी का शायद अब सब्र टूट गया है। क्योंकि अब किसान यूनियन आंदोलन के लिए लामबंद है। अगर बैंक कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आए तो किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीण और किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।      यह जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान व समाजसेवी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नूरखास स्थित ग्रामीण बैंक में जिन वायदों के साथ किसानों और ग्रामीणों के खाते खोले गए थे अब वह वायदे खोखले साबित हो रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों को आज अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई-कई दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे ग्रामीण अब पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। गांव के ही निवासी संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को अपने बैंक संबंधी कार्यों के लिए बैंक में बरती जा रही अव्यवस्थाओं के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ग्रामीण बैंक के उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत के बाद ग्रामीणों को बुधव...

ब्रज की द्वार देहरी में बाबा जहारवीर के गूंजे जयघोष, जगह-जगह पुष्पहारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

शहर में जाहरवीर शोभायात्रा की रही धूम, भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह जाहरवीर बाबा की झांकी भाजपा नेता उमाशंकर लार्ड साहब ने किया उदघाटन, चेयरमैन सहित अन्य अतिथियों का हुआ स्वागत हाथरस 06 August। शहर में लाला का नगला स्थित पथवारी देवी मंदिर से जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर शर्मा, चेयरमैन आशीष शर्मा ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल चेयरमेन आशीष शर्मा व अन्य रिपोर्ट उमेश भारद्वाज शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय व समाज सेवी ललतेश वार्ष्णेय के नेतृत्व में सभी अतिथियों का जोशीला स्वागत हुआ। बेंड बाजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते झूमते हुए साथ चल रहे थे। शहर भर में लोगों ने जगरवीर बाबा की आरती उतारी। प्रसादी का वितरण किया गया। काली प्रदर्शन भी हुआ। शोभायात्रा में रामवीर सिंह भैया जी,  योगा पण्डित, मुकुल गुप्ता मिंटू, नवनीत गौतम, अंकित, राहुल चौधरी, शेखर वार्ष्णेय, अमित एलआईसी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

रामकुंज के लोगों को नारकीय जीवन से निजात दिलाएंगी अखिलेश

मौके पर पहुंचकर समस्या की गंभीता को समझा और दिया आश्वासन इगलास रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों की समस्या को सुन हतप्रद दिखाई देती भाजपा महिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता हाथरस 06 अगस्त। इगलाश रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों उठाई समस्या को लेकर भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर समस्या का जायजा लिया। साथ ही समस्या को अपने स्तर से पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों के माध्यम से दूर कराए जाने का आश्वासन भी दिया। भाजपा महिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता बतादें कि इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी और ज्ञानगढ़ बगीची से घिरी रामकुंज कॉलोनी के लोग बरसों से नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। लोगों की माने तो उन्होंने यह समस्या पालिकाध्यक्ष और मौजूदा सदर विधायक के समक्ष भी उठाया, लेकिन पहल तो हुई, मगर समस्या नौकरशाहों की गैर जिम्मेदारी के चलते समाधानित नहीं हो सकी। मजबूरन क्षेत्र के लोगों को अभी भी उस नारकीय जिंदगी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि क्षेत्र के लोग समय-समय पर नगर पालिका जाते रहे, लेकिन उनको कुछ न कुछ इगलास रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों की समस्या को  सुन हतप्रद दिखाई दे...