Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2018

वह रोडवेज में ऐसे कंडेक्टरी करती है कि कोई मर्द क्या करेगा

वह रोडवेज में ऐसे कंडेक्टरी करती है कि कोई मर्द क्या करेगा -दबंग लेडी कंडेक्टर को भी मिला दूसरी लड़की से करारा जबाव संजय दीक्षित यह वह बस है। जिसमें रविवार 22 जुलाई, 18 को दो युवतियों का तमासा देखने मिला UP Hathras 22 July, 18। आज के समय में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मद में कम नहीं हैं। आज दो बेटियों का जब जज्बा देखने को मिला मेरी सोच कुछ अलग हटती दिखाई दी। देभी क्यों ना जब महिलाएं तो वायुयान उड़ा रही हैं, तो बेटी का बस कंडेक्टरी करना कोई ताज्जुब की बात नहीं है, लेकिन हाथरस के लिए यह एक बेहद अचरज वाला मुद्दा है कि हाथरस डिपो में और हाथरस की ही बेटी कंडेक्टरी करे और वह भी पूर्ण स्वाभिलंभिता के साथ निडर होकर। एकने निर्भीक कंडेक्टरी कैसे होती है और दूसरी बेटी ने दो इंट का जबाव पत्थर से कैसे देते हैं, करके दिखा दिया। श्रीमान जी यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं है। रविवार को घटित वह घटना है जिससे मैं मजबूर होकर खबर को लिखने के लिए मजबूर हो गया। दरअसल मुझे परिवार के साथ एक कार्यक्रम में आगरा जाना पड़ा। जब हम लोग लौट रहे थे तो वाहन के लिए बड़ी दिक्कत हुई। क्योंकि हर रोडवेज बस हाथरस बा...

बच्चे को बचपन से सीखने और देखने को मिलता हैं बलात्कार के टिप्स

बच्चे को बचपन से सीखने और देखने को मिलता हैं बलात्कार के टिप्स सजा से नहीं सोच से लगेगा बलात्कार पर अंकुश UP Hathras 17 July 18 । क्यों एक मानव हैबान बनता है और बलात्कार जैसे कृत्य को अंजाम देता है। आइए समस्या की तह तक चलते हैं। सत्यवादी हरीशचंद्र की सत्य निष्ठा का पूरा विश्व कायल है, जिस देश में मर्यादित जीवन का संदेश दिया राम ने और गीता का ज्ञान देने वाले श्रीकृष्ण को छलिया भी कहने से यह देश और समाज नहीं चूका, लेकिन इन सभी के संदेशा और समन्वयता सांचा तैयार किया। देश और समाज में स्थापित किया था दंड का भय और पाप का डर, जिससे लगा था बुरे कार्यों पर विराम, लेकिन विश्व गुरु रहे देश में फिर से बच्चियों अस्मत से खिलवाड़ और वह भी दानवीय प्रवृत्ति के साथ, मतलब व्यवस्था और परंपराओं में कहीं न कहीं तो झौल है आओ देखे समस्या कहां है। देश में बलात्कार जैसी घटनाओं की अचानक बाढ़ आई और वह भी बुरी तरह हैवानियत के साथ। कुछ समझने की कोशिश करें बलात्कार अचानक इस देश मे क्यो बढ़ गए ? कुछ उद्धरण से समझते हैं 01. लेगों का कहना है कि क्यों होते हैं बलात्कार एक 8 साल का लड़का सिनेमाघर में राजा ह...

धर्म जागरण समन्वय का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कासगंज में

धर्म जागरण समन्वय का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कासगंज में जलेसर रोड पर धर्म जागरण समन्वय की बैठक में  अपना संबोधन देते प्रांतप्रमुख दिनेश लवानियां रिपोटर संदीप भारद्वाज हाथरस 17 जुलाई। बिना संगठन की सोच के किसी भी संघ या समुदाय में परिवर्तन का दौर नहीं चल सकता। संगठन के विकास और संगठन के सिद्धांत व परंपराओं को जीवित रखने के लिए उसके विस्तार और विस्तार के लिए समय-समय पर कार्यकर्ता अभयास वर्गों के अयोजनों की आवश्यकता होती है।  यह उदगार ‘धर्म जागरण समन्वय’ के प्रांतप्रमुख दिनेश लवानियां ने हाथरस के जलेसर रोड़ पर हुई बैठक में व्यक्त किए। धर्म जागरण समन्वय के नगर प्रशासनिक प्रमुख पियुष रावत के आवास पर हुई इस बैठक में कासगंज में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता के स्वयं के विकास के लिए दो दिवसीय नगर एवं खंड पर्यंत कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन का आयोजन दिनांक 4 अगस्त को सायं चार बजे से द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज, नदरई गेट, गोशाला के सामने होने जा रहा है। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांत और सोच के संबं...

बालाजी के जन्मोत्सव पर गूंजे जय जय जय हनुमान गुसांई

मंगला आरती, बधाई, विप्र भोज, श्रृंगाद दर्शन आदि कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हनुमान जी (बालाजी) महाराज के 53 वें वार्षिकोत्स पर किए गए श्रृंगार हाथरस 15 जुलाई। चमत्कार को सब नमस्कार करते हैं, ऐसी ही कहानी कुछ हनुमान जी (बालाजी) महाराज की है। जो भी उनके दरबार में आता है, समस्या का समाधान हो जाता है। ऐसे दिव्य स्थान पर प्रतिष्ठि हनुमान जी महाराज का रविवार को 15 जुलाई 53 वां स्थापना दिवस महोत्सव मनाया गया। जिसमें मंगला आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चमत्कार के साक्षी बने सैकड़ों भक्तों ने भी अंजनी के लाल के आलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।  हनुमान जी (बालाजी) महाराज कि 53 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर सादाबाद गेट स्थित बूटीनाथ महादेव पर ब्रह्म महूर्त से ही हर्ष और आनंद का माहौल था। कार्यक्रम की शुरूआत मंदिरों में मंगला आरती के साथ हुई। इस मौके पर कन्हैयालाल प्रभात फेरी मंडल ने पहुंचकर भजनों की सुमधुर छटा बिखेरी तो इसके बाद मुरसान निवासी वैद्य पं.सन्नोजी महाराज हनुमान जी (बालाजी) महाराज के मनमोहक और आलौकिक श्रृंगार किए।  इसके बाद हुई श...

भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण, नहीं लगेंगे सूतंगःउपेंद्रनाथ

भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण, नहीं लगेंगे सूतंगःउपेंद्रनाथ UP Hathras 13 July,18। 13 जुलाई दिन शुक्रवार को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के प्रभाव को लेकर हो रही चर्चाएं निसप्रभावी हैं। अर्थात इस ग्रहण को प्रभाव भारत पर कतई नहीं पड़ेगा। इसलिए सभी पूजा कार्य भी यथावत रहेंगे, लेकिन दक्षिण आस्ट्रेलिया और इसके आसपास के कई द्वीपों पर इस का प्रभाव पड़ने वाला है। यह जनकारी चीफखबरी.कोम को ज्योतिषाचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि हालांकि जुलाई में दो ग्रहण पड़ने वाले हैं। जिसमें एक 13 जुलाई यानि शुक्रवार को पड़ेगा जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि 13 जुलाई को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा और यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा। उपेंद्रनाथ जी ने बताया कि 13 जुलाई को पढ़ने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण आस्ट्रेलिया और इसके आसपास के कई द्वीपों जैसे दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के अलावा स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट के अलावा अंटाकर्टिका और तस्मानिया में भी आंशिक रूप से दिखाई देगा। हालांकि सूर्य ग्रहण का का भारत में आंशिक असर भी नहीं ...

सेवादल में कर्मठता के चलते पं.जवाहरलाल को भी ठोंकनी पड़ी थी मदन की पीठ

पुण्यतिथि पर विशेष... सेवादल में कर्मठता के चलते पं.जवाहरलाल को भी ठोंकनी पड़ी थी मदन की पीठ पूर्व कांग्रेस सेवादल प्रभारी रहे स्व. मदनलाल ‘आजाद’ UP Hathras 10 July, 18। त्याग और साहस से भरी रसकी नगरी ‘हाथरस’ का इतिहास प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। ऐसे ही इतिहास की एक कड़ी रहे स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार मदनलाल ‘आजाद’ की सेवाओं और देशभक्ति को भुलाया नहीं जा सकता है। भले ही आज ऐसी शख्सीयत हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनकी पुण्यतिथि पर उनके बताए मार्ग और देश को समर्पित भावाओं के साथ अच्छे कार्यों को अंजाम देते हुए हम उनको सच्ची श्रद्धांजिलि तो दे ही सकते हैं। अगर बात हम उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की करतें तो वह वाकई ब्रज की द्वार देहरी हाथरस नगरी के एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थे। इस संबंध में जब हमने उनके सुपुत्र गिर्राजकिशोर ‘आजाद’ ने अपने पिता यानि मदललाल ‘आजाद’ के संबंध में एक संस्मरण बताया कि एक बार आगरा में कांग्रेस सेवादल की बैठक चल रही थी। जिसके द्वारपाल की जिम्मेदारी निभा रहे सेनानी मदललाल आजाद ने देश के एकत्र हो रहे नामचीन कांग्रेसी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को उनके पहचान-...