Skip to main content

बालाजी के जन्मोत्सव पर गूंजे जय जय जय हनुमान गुसांई

मंगला आरती, बधाई, विप्र भोज, श्रृंगाद दर्शन आदि कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
हनुमान जी (बालाजी) महाराज के 53
वें वार्षिकोत्स पर किए गए श्रृंगार
हाथरस 15 जुलाई। चमत्कार को सब नमस्कार करते हैं, ऐसी ही कहानी कुछ हनुमान जी (बालाजी) महाराज की है। जो भी उनके दरबार में आता है, समस्या का समाधान हो जाता है। ऐसे दिव्य स्थान पर प्रतिष्ठि हनुमान जी महाराज का रविवार को 15 जुलाई 53 वां स्थापना दिवस महोत्सव मनाया गया। जिसमें मंगला आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चमत्कार के साक्षी बने सैकड़ों भक्तों ने भी अंजनी के लाल के आलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। 
हनुमान जी (बालाजी) महाराज कि 53 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर सादाबाद गेट स्थित बूटीनाथ महादेव पर ब्रह्म महूर्त से ही हर्ष और आनंद का माहौल था। कार्यक्रम की शुरूआत मंदिरों में मंगला आरती के साथ हुई। इस मौके पर कन्हैयालाल प्रभात फेरी मंडल ने पहुंचकर भजनों की सुमधुर छटा बिखेरी तो इसके बाद मुरसान निवासी वैद्य पं.सन्नोजी महाराज हनुमान जी (बालाजी) महाराज के मनमोहक और आलौकिक श्रृंगार किए। 
इसके बाद हुई श्रृंगार आरती दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘‘जय जय जय हनुमान गुसांई, कृपा करहुं गुरुदेव की नाई।।’’ आदि हनुमान चालीसा की चौपाइयों से माहौल गुंजायमान हो उठा। दोपहर जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने जन्म महोत्सव की महिलाओं ने बधाइयां गाई। इस मौके पर भक्तिगीतों पर बरबस ही महिलाओं व अन्य भक्तों के पैर थिरक ने के लिए मजबूर हो गए।
प्रसादी के बाद मंदिर परिसर में विप्र भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने भी प्रसादी ग्रहण कर
भजन बधाई गाती हुई महिला भक्तजन
अपने आपको कृतार्थ किया।
इस मौके पर डॉ.किशनलाल वार्ष्णेय, बिहारीलाल वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, लखन कुमार वार्ष्णेय, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, गौरव, रवि, गोपाल, बौबी गौतम, नवीन वार्ष्णेय, मनीष गौड़, विनोद चौधरी, नवीन कुमार वार्ष्णेय, मनन वार्ष्णेय, कुसुम गुप्ता, रेखारानी, कविता वार्ष्णेय, निशा, कृष्णा वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, सोनिया, पूनम वार्ष्णेय आदि भक्तजन मौजूद थे।

Comments

  1. Sir , through which material you pasted these stones on balaji

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...