Skip to main content

पड़ौसी की गंदगी, लेकिन नारकीय जीवन भोग रहे हैं पास के दा वृद्ध, शासन के पार्टल पर शिकायत के बाद समस्या का निस्तारण नहीं, ईओ ने कहा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है

मेंडू (हाथरस) 29 मार्च। कस्बा मेंडू क्या है स्वच्छता का नाम खुद जाकर देखिए। सूत्र बताते हैं कि शौचालय के नाम पर एक मोहल्ला सुनारान में हजारों रुपये एंठलिए गए, लेकिन पड़ोसियों और राजगीरों को परौसी जा रही है तीक्ष्णगंद वाली बदबू जो दिल-ओ-दिमांग को भी झकझौर देती है। पीड़ित की शिकायत पर स्वयं क्षेत्राधिकारी भी कर चुके हैं निरीक्षण और दे चुके हैं सख्त हिदायत, लेकिन दबंगता की भी हद हे। कहावत यही सिद्ध होती है कि ‘‘नंग्ग बड़े पनवेश्वर से’’
जी ‘‘ना दान की दोस्ती और जी का जंजाल
’’ यह कहावत भी इन दिनों कस्बा मेंडू के मोहल्ला सुनारान में सिद्ध हो चली है। क्योंकि क्षेत्र के ही डॉ.किशनलाल वार्ष्णेय का आरोप है कि मोहल्ले में एक व्यक्ति ने सरकार की चल रही स्वच्छ भारत अभियान के तहत 8 हजार रुपये ले लिए और शौचालय भी नहीं बनवाया। जिससे मोहल्ले वालों को भी परौसी जा रही गंदगी, लोगों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गई है। जिससे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक हर प्रकार से पड़ोसियों खासकर क्षेत्र के सभ्रांत और शांत स्वभाव के पड़ोसी डॉ.किशनलाल को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित के मुताबिक पूर्व में की गई एक शिकायत पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ आशीष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच कर चुके हैं। पीड़ित के मुताबिक शिकायत को सही पाते हुए आरोपी को हिदायत भी दी थी, लेकिन वही ढाक के तीन पात वाली कहावत निकली। दानान और अनपढ़ और स्वच्छता मिशन का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति ने क्षेत्र में फैलाई जा रही गंदगी और माहौल को बिगाड़ने का अपना कार्य बंद नहीं किया है।

क्या कहते हैं कहते हैं सहायक विकास अधिकारीः-
मेरे पास ऐसी शिकायत आई थी, लेकिन यह शिकायत नगर क्षेत्र की है। नगर में शौचालय के लिए 8 हजार मिलते हैं और गांव क्षेत्र में 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दिए जाते हैं। शासन के पोर्टल से शिकायत करना बताया गया है। शिकायत भी मेने यथा स्थान भेज दी है। मामला चूंकि नगर क्षेत्र का है इसलिए इसमें कोई भी एक्सन ईओ नगर पंचायत लेंगे। इसमें मैं कुछ भी नहीं कर सकता।
सहायक विकास अधिकारी कृष्णकांत गौतम 
क्या कहते हैं ईओ मेंडूः-
देखिए मामला मेरी जानकारी में नहीं है और आज छुट्टी पर हूं। पहले में नगर पंचायत पहुंचकर इस मामले की जानकारी करूंगा अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच में कुछ पाया जाता है तो उसका निदान कराया जाएगा।
ईओ नगर पंचायत मेंडू, लल्लन यादव

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...