Skip to main content

दरियापुर के इस डॉक्टर ने देश के ऊपर कर दिया सबकुछ कुर्बान, आज के डॉक्टरों को सीखना चाहिए सबक

दरियापुर के इस डॉक्टर ने देश के ऊपर कर दिया सबकुछ कुर्बान, आज के डॉक्टरों को सीखना चाहिए सबक
संजय दीक्षित
वंदेमातरम ‘‘वेदी पर शीश चढ़ाएंगे, जालिम सरकार मिटाएंगे’’ छैलबिहारी दीक्षित ‘कंटक’ की यह पंक्तियां बरबस ही उस महान सेनानी की याद दिला देती है। जिसने लंदन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की विशेष उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। वह महान व्यक्तित्व कोई और नहीं सर्वतोमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.धनीराम ‘प्रेम’ थे। वह वक्त ही ऐसा था जब जलियांवाले बाग जैसे जघन्य कांड ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था।
कैसे जुड़े स्वतंत्रता आंदोलन सेः-
यह उस वक्त की बात है जब अंग्रेज मानवीय संवेदनाओं को भूल गए थे। क्रांतिकारियों को अंडमान की नारकीय जेलों में भीषण यातनाएं दे रहे थे। उनको फांसी पर लटकाया जा रहा था। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों से प्रभावित होकर यह महात्मागांधी के असहयोग आंदोलन में कूद पड़े और सक्रिय सेनानी की भूमिका में आ गए। क्रांतिकारियों चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और अंग्रजों के खिलाफ सक्रिय विरोध के चलते यह उनकी नजरों में चढ़गए। इसी के तहत डॉ.‘प्रेम’ की 1931 में एक वर्ष का कठोर करावास दिया गया। इस दौरान उसको कानपुर और फतेपुर की जेलों में रखकर कठोर यातनाएं दी गई। एक वर्ष के बाद इनको क्रांतिकारियों और सेनानियों की विशेष सेवा के लिए गुप्त स्थानों पर रखा गया।
क्या है डॉ.‘प्रेम’ का जीवन परिचयः-
सुख और संपन्नता को छोड़कर भारत मां की स्वतंत्रता के लिए आंधी के साथ आंदोलन में कूदे डॉ. धनीराम ‘प्रेम’ का जन्म हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में 1904 में हुआ था। उस वक्त हाथरस अलीगढ़ की एक तहसील हुआ करता था। डॉ. ‘प्रेम’ के पिता जमुना प्रसाद क्षेत्र के जमीदार और संपन्न परिवार में से थे। डॉक्टर सहाब की प्राथमिक शिक्षा दरियापुर के बाद हाथरस के प्राथमिक विद्यालय में हुई। धर्मसमाज कॉलेज, अलीग़ढ़ व जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली में उच्च शिक्षा प्रप्त की। बाद में 1924 से 1928 तक नेशनल मेडीकल कॉलेज मुंबई से डॉक्टरेट की शिक्षा प्राप्त की। 1929 से 31 तक एडिनवरा व लंदन विश्वविद्यालय में एमआरपीएस, इंग्लैंड व एलआरसीपी, लंदन के अलावा डीटीएम एंड एच, इंग्लैंड से डॉक्टरेट की उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...