Skip to main content

क्षेत्र है भगवा और तारीफ नीले की आखिर क्यों ? क्या कहीं पर इशारा कहीं पर निगाएं, माजरा क्या है जनाव

क्षेत्र है भगवा और तारीफ नीले की आखिर क्यों ? क्या कहीं पर इशारा कहीं पर निगाएं, माजरा क्या है जनाव
संजय दीक्षित
हाथरस 19 अप्रैल। ‘दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम’ यह लोकोक्ति पुरानी जरूर है, लेकिन वर्तमान में फोटो खींचती है राज और नीति का। भाईसहाब समझदार के लिए इसारा काफी होता है। पहले मौर्य शासक थे, लेकिन अब जनप्रतिनिधि हैं। आखिर माजरा क्या है जो अचानक पुराने मित्रों की याद आ गई। वह भी इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर। ऐसा प्रतीत होता है पारा बदलने पारा बदलने वाला है।
जी हां! हम बात इन दिनों राजनीतिक हलकों में चल रही क्रिया और प्रतिक्रियाओं पर कर रहे हैं। अभी हाल ही में भाजपा के एक विरष्ठ नेता जी ने बड़ी प्रतिक्रिया की है और उदाहरण रामचरित मानस से दिया है। जिक्र किया है भरत के प्रश्न का कि राजा राम के बिना कैसे होता राज्य ? उत्तर भी उन्होंने ही अपनी टिप्पणी में दिया है कि जब राजा राम वनगमन पर थे तो 14 वर्ष तक उनकी खड़ामुओं ने राज्य किया है। समय की बलिहारी है। उपभोग की वस्तुएं वहीं हैं, लेकिन समय परिवर्तन के साथ उनका नाम बदल गया है। पहले लोग खड़ामू ही पहनते थे, लेकिन अब वह जूटा या चप्पल कहलाते हैं। हालांकि नेताजी की टिप्पणी पर उनके ही एक वरिष्ठ नेता मित्र ने लहेजा बदलने और शालितनता की मांग की थी और उन्होंने मांग भी स्वीकारली। कहानी में भले ही आपको टिव्यूस्ट् न आया हो, लेकिन जब एक इलेक्ट्रो मीडिया चेनल पर नीले से भगवा में आए नेताजी ने यह कहा कि माया का शासन अच्छा था तो इसके मायने क्या बनते हैं। समझलो कहीं न कहीं कहानी में झोल है। मंसूबों में कहानी का निर्मण हो रहा है। क्या अब नीले की ओर जाने का इसारा है वा वास्तव में ही जनता की पीड़ा का इजहार था या फिर हावी नौकरशाही का खौफ। खैर जो भी हो कहानी में कुछ न कुछ तो झोल है।
क्या कहते हैं बुद्धजीविः-
अधिवक्ता केसी निराला एडवोकेट कहते हैं कि पहले काम कर के लोग राजनीति में आते थे और अब काम करके। अर्थात पहले नामा के लिए लोग राजनीति में आते थे और समाजसेवा का भाव रखते थे, लेकिन अब कमाई के बाद नोट कमाने के बाद वोटों के माध्यम से राजनीति में आते हैं। यह राजनीति का यह व्यापारीकरण बंद होना चाहिए तो निश्चित ही फिर से परिवर्तन होगा।
अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार कहते हैं कि जो उम्मीद के साथ जनता ने सपोर्ट दिया था शायद उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। जो आने वाले समय के परिणामों को प्रभावित करेगी।
अधिवक्ता गोविंद उपाध्याय कहते हैं राजनीति समाज के उत्थानों के लिए होनी चाहिए, लेकिन चंद लोगों का ही उत्थान हो रहा है। जनता परेशान है। समस्याओं का समाधान के नाम पर कोरमपूरा हो रहा है। किशनों का भले की कर्ज माफ हुआ हो, लेकिन क्या किसानों तक वह माफी पहुंच पाई है। क्या किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल पा  रहा है ? क्या व्यापार और व्यापारियों की सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का नहीं है ? सारे के सारे नियम और कानून आमजनता के दायरे में ही आते हैं। क्या प्रतिभाओं को आरक्षण के दंश से जूझकर खत्म होते रहने की कहानिया राजनीतिक खेल से मिटती रहेंगी ? इन सवालातों के अगर जबाव टटोले जाएं तो शायद इंसानियत अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...