Skip to main content

न्याय की डगर पर चलते हुए स्थानांतरण जैसा मार्ग भी चलना पड़ता है अधिकारी को, जूनियर्स ने किया दिवाकर का विदाई स्वागत

न्याय की डगर पर चलते हुए स्थानांतरण जैसा मार्ग भी चलना पड़ता है अधिकारी को, जूनियर्स ने किया दिवाकर का विदाई स्वागत

हाथरस 13 अपै्रल। एक बार फिर से काफी समय साथ काम करने के बाद विदाई का वक्त आ गया है। अच्छा तो नहीं लगता लेकिन यह एक सरकारी प्रक्रिया है। खासकर हाथरस की बात करूंतो सभी का व्यवहार मेरे प्रति काफी अच्छा रहा, लेकिन यहां के जूनियर्स वाकई हमेशा मुझे याद रहेंगें। क्योंकि बार और बैंच का सबसे द्वारा तालमेल मुझे यहां पर नजर आया और वादकारियों के हित में वह काफी सफल रहा है।
यह कहना था डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जूनियर्स द्वारा गाजियाबाद स्थानांतरण होने के मौके पर न्यायिक अधिकारी नरेश कुमार दिवाकर का। दिनेश कुमार भारद्वाज और कपिल मोहन गोड़ के नेतृत्व में श्री दिवाकर को दी गई विदाई से वह गद गद थे। एक तरह प्रफुल्लित थे तो इतने समय एक साथ कार्य करने के बाद यहां की कुछ अच्छी यादों को लेकर काफी गंभीर भी थे। उनका यही कहना था कि वादकारियों के हित सर्वोच्च है और इसमें जूनियर्स लॉवी भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर अधिवक्ता द्वय दिनेश भारद्वाज और कपिल मोहन गौड़ ने भी उनके इस प्यार और स्नेह की सराहना की। साथ ही कहा कि अच्छे अधिकारियों और उनके सहयोग से जूनियर्स से ही एक अच्छे और मझे हुए अधिवक्ता उदय होता है जो आगे चलककर वादकारी के हित को सर्वोच्चता की श्रेणी का पालन करता है और जनहित और न्यायहित में कार्य करता है। इस मौके पर श्री दिवाकर का माल्यार्पण करते हुए उनको राधाकृष्ण की छविचित्र भेंट की गई।
विदाई समारोह के मौके पर जूनियर्स अधिवक्ताओं में दिनेश भारद्वाज, कपिल मोहन गौ़ड़क के अलावा गोविंद वशिष्ठ, धीरज चौधरी, अशोक प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, निष्कर्ष गोस्वामी, मनोज शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...