Skip to main content

विधायक जी ने उठाई समस्याएं, ऊर्जा मंत्री भी दिखाई दिए गंभीर, लेकिन समस्या के समाधान का क्या होगा शिला ?

विधायक जी ने उठाई समस्याएं, ऊर्जा मंत्री भी दिखाई दिए गंभीर, लेकिन समस्या के समाधान का क्या होगा शिला ?


संजय दीक्षित
हाथरस 08 अपै्रल। तस्वीर बोलती है जनाव। फर्क सिर्फ इतना है कि सच बोलती है। आप क्या समझें या न समझें, लेकिन तस्वीर बोलती है। दिखाना क्या चाह रहे हो। या कुछ और दिखाना चाहते हो, यह बात की बात है, लेकिन तस्वीर तो सच बोलती है। समस्याएं हों या फिर औचारिक मुलाकात, लेकिन आप और हम उसको प्रचारित और प्रसारित करना नहीं भूलते। बात को समझ पा रहे हो तो ठीक है अन्यथा बाल में से खाल निकालना तो हर कोई जानता है। हमतो बस यूंह ही लिख बैठे हैं जनाव। वरना हमारी क्या मजाल।
समस्याएं क्या हैं किसी को क्या पता। समस्याओं के संबंध में ही मुलाकात है या फिर मौका किसी और का हो तो लाओ इसको फुराही लें, लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते। जैसा कि हमारे विधायक जी कह रहे हैं। वह तो वास्तव में ही सिकंदराराऊ क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के संबंध में माननीय ऊर्जा मंत्री श्रीकांत जी से भेंट वार्ता करने गए थे। अब अन्य विधायक चाहें वो कोल अलीगढ़ से हों या फिर कहीं अन्य क्षेत्र थे। यह बात बाद की है, लेकिन हमारे सिकंदराराऊ क्षे से बने विधायक जी अपनी समस्याओं के संबंध में ही गए हैं। इसका हमें अहसान मानना चाहिए। पहले काई और बात थी, लेकिन जब अब सोशल मीडिया का लाभ मिल रहा है तो क्यों ना इसको डाल कर सोशल मीडिया से जुड़े अपने मित्रों को तो अवगत करा ही दिया जाए। जी हां! ऐसा ही सोचते होंगे हमारे विधायक जी। हम तो देर रात में लिख रहे हैं और शायद विधायक जी को यह पड़ने भी मिल जाए, लेकिन सुबह यह अखबारों की सुर्खियों में भी होगा। क्योंकि विधायक जी क्षेत्र की समस्याएं जो रख रहे हैं। हमारे विधायक जी में कोई कमी नहीं है, लेकिन अब सह शासन की बात है कि उन समस्याओं को कितनी गंभीता से लेता है। जो भी हो विधायक जी की करनी में कोई कसर नहीं है। समस्या रखते ही तत्काल इससे फेसबुक मित्रों को तो उन्होंने अवगत करा ही दिया है। पहले बात अलग होती थी। चाहें बात प्रचारित और प्रसारित हो या न हो, लेकिन समस्या का समाधान तो होता ही था, लेकिन वर्तमान में विधायक जी अपनी पुरजोर कोशिश में लगे हैं। भले ही पूरी कमान माननीय मुख्यमंत्री जी ने ही अपने हाथों में ले रखी है, लेकिन विधायक जी तो अपनी पहल कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को शासन से अवगत करा ही रहे हैं। जय हो भारत और उसके लोकतंत्र की। क्योंकि जब तक जागरूकता नहीं आएगी लोग संभलेंगे नहीं, लेकिन प्रचार और प्रसार के माध्यम से जागरूकता आना लाजमी है। वैसे बतादूं माननीय विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राना जी बड़े ही भले इंसान हैं। मुझे खारी सी याद है जब वह विधायक नहीं थे और भाजपा के जिलाध्यक्ष थे तो मेरे बड़ भाई के स्वर्गवास होने पर माननीय सांसद जी के साथ आए थे बस वही थोड़ी सी मुलाकात है, लेकिन अब विधायक हैं। मै क्या कहना चाह रहा हूं शायद आप तो समझ ही रहे होंगे। विधायक जी वाकई निहायती कर्मठ और शांत स्वभावक के हैं, लेकिन उनके माध्यम से उठागई गई समस्याएं जरूर ज्वलंत और समाधान होगीं, मगर प्रश्न यह उठता है कि यह खबर तो प्रसारित हो रही है, लेकिन समस्याओं के समाधान का प्रसारण कब होगा, यह चिंतनीय प्रश्न है। जय भारत, जय बलराम

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...