Skip to main content

गंगा सप्तमी के मौके पर सादाबाद में नमक बनाया था अतुर्रा के लाल ने

गंगा सप्तमी के मौके पर सादाबाद में नमक बनाया था अतुर्रा के लाल ने

हाथरस 21 अप्रैल। थाना सादाबाद के गांव अतुर्रा में जन्मे इस लाल के कमाल से भी अंग्रेजों जी अफसर अचंभित और परेशान रहे थे। अपनी कम उम्र से ही आजादी के आंदोलन में कूदे इस सेनानी ने 2929 में पूरी तरह सक्रियता दिखाई और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन को धार दी थी।
सादाबाद के गांव अतुर्रा के ऋक्खीलाल के यहां जन्मे जयंती प्रसाद ने 1929 में जमकर अंग्रेजों के खिलाफ कार्य किए। नमक सत्याग्रह के दौरान उन्होंने 1930 में नमक बनाकर अंग्रेजों को खुली चुनौती दी थी। जिसके तहत इनको गिरफ्तार कर लिया गया और तीन महीने की सजा के साथ-साथ दस रुपये का जुर्माना भी किया गया। सजा भुगतने के बाद यह फिर से आजादी के आंदोलन में जुटे रहे और जगानबंदी आंदोलन में प्रमुख रूप से सादाबद क्षेत्र में सिरमोर रहे जयंती प्रसाद को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और छह महीना की कटोठ सजा के साथ 50 रुपये का जुर्माना भी किया गया।
1940 के व्यक्तिगत आंदोलन के वक्त भी अंग्रेजों को उन्होंने जमकर लोहा दिया और पीछे नहीं रहे। अंग्रेजों ने इन्हें पुनः गिरफ्तार किया और एक वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। जबकि 200 रुपये भी जुमाना किया। 1942 में भी जमकर आंदोलन में सक्रिय रहे। 1933 से 36 तक आप जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे और आंदोलन को गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचाते रहे। 1941 में आपने खादी उत्पत्ति केंद्र की स्थापना की। जिस पर अंग्रेजों ने 1943 में अपना कब्जा कर लिया। जिसमें आपको काफी आर्थिक हानि हुई। हालांकि वह फिर भी स्वाधीनता आंदोलन में कहीं पर भी पीछे नहीं रहे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...