Skip to main content

राष्ट्रीय संत बोले ‘हाथरस’ ब्रज में, संयम से मिलते हैं संत

राष्ट्रीय संत बोले ‘हाथरस’ ब्रज में, संयम से मिलते हैं संत
हाथरस/बरसाना। यह तो सिद्ध हो चुका है कि ‘हाथरस’ ब्रज में है। कथाओं में प्रसंग आता है, लिखित में है कि हाथरस ब्रज क्षेत्र में ही है। जबकि इसी प्रकार राजस्थान का बहुत सा क्षेत्र ब्रज में ही है। जहां पर किसी न किसी रूप में श्रीकृष्ण साक्षत प्रमाणिकता का परिचय देते हैं। कृष्ण से मिलने के लिए संयम रखना आवश्यक है। जो संयम रखता है और भोग से दूर रहता है उन पर श्रीजी की कृपा बरसती है। जहां श्री की कृपा है वहां पर ही कृष्ण मौजूद रहते हैं।
ब्रजवासी राष्ट्रिय संत रमेशबाबा ने जब यह बताया कि ‘हाथरस’ ब्रज में है तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद ब्रज द्वार के भक्तों करवंदन और तालियों की गड़गड़ाहट से रसमंडल का रोम-रोम श्रीभक्ति में झूम उठा। मौका हाथरस के ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के सातवें वार्षिकोत्सव का। कार्यक्रम की शुरूआत तालाब चौराहा स्थित श्रीरामदरबार मंदिर से निकली प्रभात फेरी से हुआ। इसके बाद बसों में सवार होकर ब्रज द्वार के भक्त गांधी चौक घंटाघर, चक्की बाजार गोपाल धाम से सवार होकर ब्रज धाम बरसाना के लिए प्रस्थान किया। जहां पर राधारस मंदिर में पहुंचकर सभी से मत्था टेका। यहां पर बालभोग का रसास्वादन कर सभी रासमंडल में पहुंच भक्तिरस में गोते लगाए।

मानबिहारी जी सरकार के छप्पन भोग के सभी ने दर्शन किए औलोकिक फुलबंगला के दर्शन अपने आपमें अलग ही छटा बिखेर रहे थे। बालव्यासा चार्या मुरलिका शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हाथरस के भक्त भी सद् गृहस्त संत हैं। उन्होंने दुर्वाषा ऋषि और उनकी हट के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। गहवरन वन की मांटी के लड्डू खिलाकर उन्हें तृप्त किया। अपनी मां र्कीति की संका का भी समाधान किया। इस मौके पर श्री मानविहारी जी सरकार के छप्पन भोग के बाद 108 महा आरती के बाद संतप्रसादी का आयोजन में भक्तों से सहभागिता की। देर रात सभी भक्तों ने ब्रज द्वार ‘हाथरस’ में पुनः पदार्पण किया।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...