Skip to main content

दुनियां लगी कमाने में हमें दुआओं की दरकार है सेवा के लिए

धन कामने वाले लाखों हैं, इन्हें देखिए यह लगे हैं दुआओं के लिए 
संजय दीक्षित
UP (India) 27 April। किसी को धन कमाने में मजा आता है तो किसी को दुआ। धन कमाने वाले हर जगह और स्थान पर मिल जाएंगे, लेकिन दुआ कमाने वाले विरले ही होते हैं, लेकिन हमने यहां पर भी एक ऐसी शख्सियत खोज ली है। यह शख्यित ऐसी है कि दिव्यांगों (विकलांगों) के लिए पिछले करीब बीस वर्षों से कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में उनके खिलाफ कई बार मामले भी दर्ज हुए और दबंगों का विरोध भी झेलना पड़ा। इन दिनों वह दिव्यांगजन के लिए खासतौर से रोजगार पर कार्य कर रहे हैं।

शख्सियत का परिचयः-
डॉ.एमएल रावत जो पैसे से चिकित्सक हैं, लेकिन आज यह पूरी तरह से विकलांग यानि दिव्यांगजन के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। अपना तन, मन और धन हर प्रकार से दिव्यांगजन के लिए समर्पित करने के साथ-साथ पूरा फोकस सरकारी सुविधाओं और उनको दिव्यांगों के लिए कैसे दिलाया जाय, इसमें ही लगाए रखते हैं।

कैसे चढ़ा दिव्याजन सेवा का जज्बाः-
डॉ. रावत ने बताया कि पुरानी बात है जब उनको दिव्यांगता का झटका लगा। दुर्घटना के बाद उन्हें काफी समय खाट पर ही रहना पड़ा। दिव्यांगता के वक्त उन्होंने एहसास हुआ कि कितना कष्टदाई होता है यह वक्त। बस उन्होंने तभी से ठान दिया कि अगर भगवान ने उनको ठीक होने का मौका दिया तो वह भी आगे चलकर दिव्यांगजनों के लिए कार्य करेंगे। कहते हैं सच्ची पुकार भगवान सुनता है और आज वह बिलकुल स्वस्थ्य तो हैं ही, साथ ही भगवान से किए हुए वायदे को भी निभा रहे हैं।

राजेश कुमार उपाध्याय भी निभा रहे हैं डॉ.रावत का साथः-
पैरों से बिल्कुल बैकार हो चुके राजेश कुमार उपाध्याय का भी जज्बा देखते ही बनता है। एक सड़क दुर्घटना में पैसों शत्प्रतिशत बैकार हुए श्री उपाध्याय की जब जानकारी डॉ.एमएल रावत को हुई तो उन्होंने श्री उपाध्याय का उत्साहबर्धन किया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बिल्कुल बेकार करार दे दिया था आज श्री उपाध्याय पूरी तरह से डॉ. रावत के मिशन में जुट गए हैं।
मूक, बधिर, दृष्टिहीन व मानसिक रोगियों की शिक्षा और रोजगार पर है दोनों की पहलः-
डॉ.एमएल रावत और राजेश कुमार उपाध्याय इन दिनों दिव्यांगजन के लिए खासतौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष रूप से पहल बनाए हुए हैं। उन्होंने एक वार्ता के दौरान बताया कि शिक्षित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार परख कार्यक्रमों में कार्य कर रही देशभर की कई कंपनियों से उन्होंने वार्ता की है। इस संबंध में 27 अप्रैल, 18 को उन्होंने एक प्रेस वार्ता भी की और बताया कि भारत की कई कंपनियां और सामाजिक संस्थाएं जिसमें सार्थक एजूकेशन ट्रस्ट, नई दिल्ली ने जिले के शैक्षिक दिव्यांगजनों को रोजगार हेतु चयनित कर सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने जानकारी दी कि शैक्षिक रोजगारों के रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल, 18 तक ही स्वीकार्य होंगे।

8630588789

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...