Skip to main content

स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से शरीर को और बनाया जा सकता है मजबूत

स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से शरीर को और बनाया जा सकता है मजबूत
हाथरस 15 अप्रैल। लायन्स क्लब ऑफ हाथरस पिछले 25 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य में लगा हुआ है। क्लब के माध्यम से यातायात नियमों से संबंधित कैंप और सैमीनारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं व अन्य वर्ग और उम्र के लोगों को जागरूक करने विशेष कार्य किया है। साथ ही अन्य समाजसेवी कार्यों में भी लायन्स क्लब अपना अग्रणीय भूमिका निभाता रहा है।
यह बातें रविवार की देर रात तक चली एक विचार गोष्ठी में अलीगढ़ रोड स्थित जैक डोनाल्ट रेस्टों रेंट में वक्ताओं ने व्यक्त की। इस मौके पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम के अलावा शहर स्तर पर होने वाले सामाजिक कार्यों के संबंध में भी गंभीता से विचार किया गया। वक्ताओं का कहना था कि नरसेवा नारायण सेवा। अर्थात जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग करना। गरीबों और मजलूम बच्चों की शिक्षा व अन्य आवश्यक वस्तुओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण में प्रशासन का सहयोग करना भी लायन्स क्लब का एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रिम के संबंध में भी लायन्स क्लब के अध्यक्ष व पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक कपूर ने विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रमों में सदस्यों से बड़चड़ कर हिस्सा लिए जाने की बात कही। इस मौके पर एक स्वास्थ्य संबंधी कैंप आदि लगाने संबंधी सुझाव पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बारएसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने रखे। इस मौके पर स्वास्थ्य संबंधी तमाम प्रकार की जानकारियां और स्वास्थ्य महकमा के निजी संस्थान और संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं संबंधी गंभीर जानकारियां प्रदान कीं।


Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...