Skip to main content

कर्म के आचारियों ने अधिकारों की उठाई मांग, 25 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा, टकराव की स्थिति से बचने के लिए कर्मचारियों की पहल

कर्म के आचारियों ने अधिकारों की उठाई मांग, 25 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा, टकराव की स्थिति से बचने के लिए कर्मचारियों की पहल 
डीएम रमाशंकर मौर्य को ज्ञापन सौंपते शशीकांत गौतम
UP Hathras 17 May। कर्मचारी यानि कर्म का आचार्य यानि संहिता के साथ अपने कर्म को पूरा करने वाला। अब कर्म के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और अधिकारों को लेकर अधिकारी को ज्ञापन सौंप अधिकारों की मांग के लिए पहल की है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का रूप लिए अध्यक्ष शशीकांत गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में समस्याओं के समाधान की मांग पर पहल न होने पर आंदोलन के रूप में शासन और कर्मचारियों के टकराव की चेतावनी भी डीएम को दिए ज्ञापन में दी गई है।
क्यों सौंपा गया ज्ञापनः-
ज्ञापन सौंपने का मुख्य कारण यह रहा है कि पिछले समय से कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा अपनी जाइज मांगों को पूर्ण करने और समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है, लेकिन कर्मचारियों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। उस पर शासन स्तर से कोई पहल नहीं हो पाई है। इसलिए कर्मचारियों ने कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के माध्यम से अपनी मांग उठाई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को यूपी सरकार के लिए ज्ञापन सौंप कर प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में क्या मांग की है मोर्चो नेः-
जिलाध्यक्ष शशीकांत गौतम
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ.प्र. की मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा बैठक करके निर्णय न किए जाने के फलस्वरूप मोर्चे द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 16. 05.18 को प्रदेश के सभी जनपद शाखाओं द्वारा मोटर साइकिल रैली के माध्यम से पूर्व में आंदोलन की भेज नोटिस की छाया प्रति को संलग्न करते हुए प्रेषित की जा रही है।  अतः आप से सादर अनुरोध है के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ तत्काल करके मांग-पत्र पर सार्थक निर्णय करने की कृपा करें, जिससे शासन और कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो और समय रहते प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...