Skip to main content

कर्नाटक में जीती भाजपा तो हाथरस में जीत के जश्न में डूबे रहे भाजपाई

कर्नाटक में जीती भाजपा तो हाथरस में जीत के जश्न में डूबे रहे भाजपाई
चेयरमैन आशीष शर्मा भाजयूमो कार्यकर्ता अमन जैन को लड्डू खिलाते हुए
UP Hathras 15 May। कर्नाटक में 15 का अंक भाजपा के पक्ष में गया। जैसे ही मतगणना अपनी अंतिम दौर में पहुंची तो तस्वीर स्पष्ट हो गई और दिखाई देने लग गया वहां पर भी भगवा। अर्थात वहां पर भी कमल खिल गया। इलेक्ट्रानिक व डिजीटल मीडिया संदेशों से जब यह जानकारी ब्रज की द्वार देहरी रस की नगरी ‘‘हाथरस’’ में पहुंची तो यहां पर भी भगवा आनंद में बढ़ोत्तरी हुई तो कुछ मिष्ठान्न विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले हो चली। क्योंकि उनके जमकर मोदक विके और लोगों के मुंह में मिठास घोल गए।
नगर में जगह-जगह ढोल और नगाड़ों पर पड़ने वाली थापों से कर्नाटक में भाजपा की जीत तरंग निकल रही थीं। फिर से लोगों के भगवा वस्त्रों के पैटर्न में मंगलवार को मंगल हो चला। यह ही नहीं अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी जमकर अपने हाथों से तबला और ढोल पर अपनी थापें छोड़ीं और खुशी का इजहार किया।
भाजपा नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय
बंशीपंड़ित के साथ ढोल-नगाढ़े बजाते हुए
कहां-कहां पर क्या - क्या हुआः-
नगर में वैसे तो जैसे ही कर्नाटक में भाजपा जीत के करीब पहुंची थी तभी से भाजपाई और उनके समर्थकों में खुशियां की परतें जमने लग गई थीं, लेकिन जब जीत सुनिश्चित हो गई और यह बात भी साफ हो गई कि अब आने वाले दिनों में भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है तो ढोल, नगाड़े और भाजपाइयों के थिरकते पैर, मुंख से निकलती जयश्री राम की प्रसन्न घोष और जगह-जगह बंटते बूंदी के मोदक लोगों को यह इजहार दिला रहे थे कि अब कर्नाटक की पब्लिक ने भी बतौर जज भाजपा के पक्ष में अपना निर्णय सुना दिया है।
घंटाघर पर चेयरमेन आशीष शार्मा ने बांटी मिठाईः-
मस्ती में मस्त भाजपाई डांस करते हुए
घंटाघर स्थित नगर चेयरमैन आशीष शर्मा के नेतृत्व में विष्ठान्न का वितरण किया गया। यहां पर भी जमकर भाजपाइयों ने ढोल-लंगाड़े पर ठुमके लगाए। जबकि राहगीरों को भी मिठाइयां बांटी और जय श्रीराम के घोषों से माहौल को गुंजायमान बनाया।
जिला का कार्यालय पर भी कर्नाटक जीत का मनाया गया जश्नः-
गोशाला रोड स्थित तिला कार्यालय पर भी भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की अध्यक्षता में कर्नाटक जीत का जश्न मनाया।
खुशी में लड्डू वितरणण् करते
 जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार
यहां पर भी एक दूसरे के गले लगकर जीत की बधाई दी और मिष्ठान्न बांटा और खुद भी ग्रहण कर मुंहमीठा कर जीत की खुशी का इजहार किया।
नगर कमेटी ने भी ढोल-नगाड़े बजाकर जमकर की मस्तीः-
लोहट बाजार स्थित नगाराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर भी भाजपाइयों ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर जमकर ढोल और नगाड़ों पर ठुमके लगाए। साथ ही आपस में भी बूंदी और मोदक बांटा और राहगीरों के भी मुंह में लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। घंटे चले इस जीत के जश्न में बाजारों में कई स्थानों पर कई बार जाम सरीकी स्थिति भी पैदा हुई, लेकिन चूंकि माहौल खुशी का था इसलिए भाजपाइयों ने तत्काल इसको संभाल भी लिया और जाम लगने नहीं दिया। मिष्ठान में मस्त भाजपाइयों ने जमकर जीत का लुत्फ उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...