Skip to main content

अध्यात्मः विषधारी के फानों को कुचल कुसंग को तजाया कृष्ण ने

क्रोध के बशीभूत गलत रास्ते पर जाता है प्राणी
संजय दीक्षित
नागनाथन लीला का मनोहारी दृश्य
UP (India) 06 May। उस विषधारी के क्रोध और अभियान को श्याम के आत्मबल ने नाश कर दिया। क्योंकि क्रोध और अभियामान का दावानल समस्त प्रातिक गुणों का नाश कर देता है। जब कि हर बार दंडधारी का अंकुश संयम का पाठ पढ़ा अंतःकरण को प्रकाशित कर ज्ञान का संचार करता है। अर्थात कालिया रूपी बुरी प्रवृत्तियों का नाश करने का सामर्थ्य उस आत्मबल से उपजता है जो सदगुणों को आत्मसात करने या पूरी ईमानदारी से उसे विकसित करने से जन्म लेता है।
जीव की प्रवृत्ति जैसी होती है वह अपने आसपास वैसा ही वातावरण पैदा कर देती है। अर्थात वात हम कालीदह के नाग की दुषप्रवृत्तियों का नाश और आत्मबल से सराबोर कृष्ण द्वारा मंथन की कर रहे हैं। विषदंती कालिया नाग ने यमुना जी को वासस्थान बना लिया था। पूरा जल विषैला हो गया था। जेठ-असाढ़ की दोपहरी थी। श्रीकृष्ण ग्वालों व गायों के साथ यमुना तटा पर पहुंचे। प्यास से सबका गला सूख रहा थ। होनी ने ऐसी माया फेरी कि सब जानने के बावजूद उन्होंने यमुनाजी का जल पी लिया। विष ने अपना असर दिखाया, सब गाय-ग्वाले निष्प्राण होकर भूमि पर गिर पड़े। श्रीकृष्ण की लीला देखों, एक तरफ तो नियति  को अपनी मजी। करने की छूट देदी, दूसरी तरफ अपनी अमृत दृष्टि डाल प्राणहीन पड़े शरीरों में चेतना का पुनःसंचार भी कर दिया। फिर कूद पड़े कालिया मर्दन के लिए।
कालिया सांवले-सुकुमार किशोर को देख दंभपूर्वक हंस पड़ा। देखते-देखते वह किशोर विषतप्त उत्ताल तरंगों से निडर खेलने लगे। अब कालिया फुफकार उठा। क्रोध में भर कृष्ण को डसने लगा। उसके शरीर को जकड़ लिया। लीलाधारी नागपाश में बंधकर निष्चेष्ट हो गए। उनके शरीर को विषधर ने जकड़ लिया। पृथ्वी और आकाश में अपशकुन होने लगे। ब्रज में हा हा कार मच गया। भाई बलराम मन की मन मुस्करा उठे। यह तो योगेश्वर की मनुष्य लीला है।
यूपी के जिला हाथरस में ऐतिहासिक मंदिर
श्रीदाऊजी महाराज व माता रेवती के आलौकिक श्रृंगार दर्शन
अंतः पराभौतिक शरीर के स्वामी ने दैवलीला शुरू की। शरीर  फुलाकर विराट कर लिया और एक झटके में खुद को बंधनमुक्त कर लिया। कालिया के सौ सिर थे। हर सिर को दंडधारी श्रीकृष्ण अपने चरणों तले कुचलने लगे। वह सिर उठाता और हर बार कुचला जाता। अब कालिया नाग की जीवन शक्ति क्षीण हो चलीथी। फिर भी विषधारी डाह उगलने से बाज नहीं आ रहा था। पूरी तरह रौंदे जाने के बाद उसे विश्व के आदि शिक्षक पुराणपुरुष नारायण की गुरुता का भान हुआ। और वह उनकी शरण में आ गया। विषधारी की पत्नियों की पुकार और कालिया के शरण में आने पर उसको वह स्थान छोड़कर जाने और अपने पगुचिन्ह फनप र स्थापित कर उसे छोड़ दिया। उसकी बुरी प्रवृत्तियों का नाश हुआ और ब्रज में शांति का संचार हुआ यमुना पुनःविष से मुक्त हुई।


Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...