Skip to main content

दाऊ के हंडा में बरसाना यात्रा मंडल के भक्तों ने लिया परमानंद का लाभ

दाऊ के हंडा में बरसाना यात्रा मंडल के भक्तों ने लिया परमानंद का लाभ
बल्देव स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में विराजित श्रीनाथ जी महाराज
व यमुना महारानी के दर्शन
UP (India) 06 May। ‘दाऊ सो दाता नहीं जग में कोई एक। दीनन पै रक्षा करे टारे विघ्न अनेक।।’ ब्रज की द्वार देरहरी रस की नगरी हाथरस के भक्तों को रविवार 06 मई, 18 को दाऊ के दरबार में अरज लगाने का मौका मिला। माध्यम बना ब्रज बरसाना यात्रा मंडल और सेवापुण्य का लाभ मिला पदू वालों को यानि पंकज वार्ष्णेय व उनके परिजनों को।
श्रीनाथ जी मंदिर में भजन-कीर्तन में शामिल ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के भक्त
यात्रा का शुभारंभ तालाब चौराहा स्थित मंदिर श्री रामदरबार से प्रभात फेरी के माध्यम से हुआ। नगर भ्रमण के बाद सभी भक्त चक्की बाजार स्थित गोपालधाम पर पहुंचे। यहां से बसों में सवार हो बल्देव यानि दाऊजी पहुंचे और श्रृंगार आरती के दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस मौके भी भजन-कीर्तन के बाद बाल भोग प्रसादी का भक्तों ने आनंद लिया। तदुपरांत सभी श्रीनाथ जी मंदिर में पहुंचकर कीर्तन में सहभागिता की। जहां पर दाऊ के ‘‘दाऊ दाऊ सब कहें, मैया कहे न कोय। दाऊ के दरबार में मैया कहे सो होय।।’’, ‘‘ब्रज चौरासी कोस के, राजा दाऊ दयाल। नजर भर के देख लें, तो कर दे माला माल।।’’ आदि भक्तिगीतों माहौल में जमकर भक्त झूमें और प्रभुकृपा की भक्तिरस में जमकर डुबकियां लगाई।
कीर्तन के बाद सभी ने मुंबई वाली धर्मशाला में आयोजित हंडा प्रसादी प्राप्त कर पुण्यलाभ लूटा ओर अंखड कीर्तन में सहभागिता कर पुन बसों द्वारा गोपालधाम पर पहुंचकर यात्रा शाम को संपन्न की।
इस मौके पर ब्रज की द्वार देहरी के पं. भोलाशंकर शर्मा, मास्टर कैलाशचंद्र वार्ष्णेय, योगेंद्र मोहन शर्मा, गोपाल भाई रसिक, सीताराम, रोचक जैन, विकास अग्रवाल, आशीष जेन, महेशचंद्र, गोपालदास अग्रवाल, राजू शर्मा, सचिन अग्रवाल, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...