Skip to main content

वर्दी की बारीक नजरों ने पकड़े शातिर, ट्रैक्टर, इंजन व बाइकों सहित हथियार भी किए बरामद, शातिर फरार

वर्दी की बारीक नजरों ने पकड़े शातिर, ट्रैक्टर, इंजन व बाइकों सहित हथियार भी किए बरामद, शातिर फरार
ट्रैक्टर चोरी में गिरफ्तार अभियुक्तगण के संबंध में
 वार्ता करते एसपी घुले
UP (India) 08 May। यूपी के जिला हाथरस की सख्त होती पुलिस ने अपराधियों के हौंसले पस्त करने की पहल को जारी रखा है। इस बार जिले के थाना सादाबाद की पुलिस ने दो शातिरों को चोरी का ट्रेक्टर, बाइकें और इंजन सहित पकड़ा है। एसपी ने एसओजी और थाना पुलिस की पीठ थपथपाई है।
मंगलवार को एसपी सुशील चंद्रभान घुले ने सादाबाद पुलिस व एसओजी के संयुक्त गड़वर्क में मिली सफलता के संबंध में एसपी ऑफिस पर वार्ता में खुलाशा किया। उन्होंने बताया कि मुख-बिरे-खास की सूचना पर सादाबाद पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान चोरी किए गए एक ट्रैक्टर, इंजन व कुछ बाइकों सहित दो शातिरों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम
बाइक चोरी में गिरफ्तार अभियुक्तगण के संबंध
 में वार्ता करते एसपी घुले
शीलू उर्फ लोकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला गजुआ थाना हाथरस गेट व दूसरे ने फिरोज पुत्र सफी मोहम्मद निवासी खेरिया गुरुदेव थाना इगलास जिला अलीगढ़ बताया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को मथुरा रोड ईदगाह के पास से कल पकड़ा है।
जबकि इस दौरान आरोपियों का साथी मईन पुत्र मुम्ताज अली निवासी कुरसैना थाना जसवंत नगर जिला इटावा भागने में सफल हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
क्या-क्या हुआ चोरी का सामान बरामदः-
एसपी के मुताबिक पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपियों के साथ मौके से दो तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस, एक ट्रैक्टर, एक टाटा मैजिक का इंजन, जबकि बाइकों में एक हीरोहोंडा सीटी और दो हिरोहोंडा स्पलेंडर बिना नंबर की पुलिस ने बरामद की हैं।
गुडवर्क में कौन-कौन था शामिलः-
एसएचेओ कुशलपाल सिंह, एसआई सतीशचंद्र, एसआई इजहार अहमद, एचसीपी रविकांत, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, मानवेंद्र सिंह, विनय कुमार, गिरीश कुमार, वीकेश कुमार आदि थे शामिल। जबकि हाथरस गेट खुलाशे में एसएचओ योगेश कुमार सिरोही, एसआई अजय कुमार सहित पाचं कांस्टेबल शामिल हैं।
गेट पुलिस द्वारा वरामद बाइकें
हाथरस गेट पुलिस ने भी पकड़े शातिर बाइक चोरः-
पुलिस ने रजनीश पुत्र धनपाल निवासी थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद, अनुज पाठक पुत्र संजय पाठक निवासी टीचर कॉलोनी सासनी, संजू पुत्र तेज सिंह निवासी गांव मुनिया खेड़ा थाना नारखी जिला फिरोजा बाद को चोरी की आठ बाइकों सहित गिरफ्तार किया है। 
एसपी ने जताई प्रसन्नताः-
एसपी सुशील चंद्रभान घुले ने कहा है कि जिले में पुलिस का टीमवर्क अच्छा चल रहा है। लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। आज का गुडर्वक इसका सबूत है। जल्द ही आने वाले दिनों में पुलिस और भी खुलोशे करने जा रही है। अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

रिपोटिंग

पंकज वार्ष्णेय

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...