Skip to main content

कांग्रेस ने कर्नाटक को लेकर पुतला फूंका, आज मना रही प्रजातंत्र बचाओ दिवस

कर्नाटक को लेकर इतनी चिंता, हाथरस के विकास में अच्छे विरोधी के रूप में कांग्रेस का कंकण काफी ढिला,
जुलूस निकालते नगर कांग्रेसी
UP (Hathras) 18 May। कर्नाटक की कंडीशन में कांग्रेस के धैर्य पर अब कंट्रोल होता दिखाई नहीं दे रहा है। विरोध होना भी चाहिए। क्योंकि अच्छा विरोधी हो तो सत्ता की परिधी में रहने वाला कुछ गड़बड़ करने से पहले सोचता काफी है, लेकिन यहां तो केवल बात हाथरस की है और हाथरस में कांग्रेस से सफलता का कंट्रोल कुछ दूर है। हालाकि कंग्रेस के दोनों सदनों नगर और जिला ने मिलकर पुतला फूंक अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। आज के आंदोलन की तैयारी है।
पुतला फूंकते नगर कांग्रेसी
हाथरस के कांग्रेसियों में अब कुछ करंट सा दौड़ता दिखाई दे रहा है। कुछ तो हो, कुछ न होने से तो कुछ होना बहतर है। पहले नगर और फिर जिला ने पुतला फूंका। आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी है। इसको लेकर नगर की कमान संभाल रहे मिस्टर चंद्रगुपतविक्रमादित्य ने अपने ऐलान का उदघोष भी चेहरे की किताब में कर दिया है। सही भी है पहले तो प्रायः कांग्रेस की ढिली पड़ती स्थिति नगर में शून्यता दर्शाती थी, लेकिन अब उठे विरोध के स्वरों ने रस की नगरी हाथरस में भी अपनी उपस्थिति का जो श्रेय जाता है उसमें चंद्रगुप्तविक्रमादित्य, रामब्रज सिंह एडवोकेट के अलावा तमाम नगर कार्यकारिणी के सदस्य व कांग्रेसियों को जाता है।
बैनीगंज में पुतला फूंकते जिला कांग्रेसी
हालांकि जिला कार्यकारिणी भी इसमें पीछे नहीं रही। जिले में की टीम ने भी बैनीगंज में पुतला फूंका और यहां पर अध्यक्ष करुणेशमोहन दीक्षित के अलावा युवा और सभासद निशांत उपाध्याय, युवा अधिवक्ता शशांक पचौरी सहित तमाम कांग्रेसजनों ने जोश दिखाया। जो भी हो और भले ही करर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी हो, लेकिन इस माध्यम से हाथरस में कांग्रेस की चहल-पहल होती है तो अच्छा ही है, लेकिन आने वाले समय में होने वाले चुनावों में अगर कांग्रेस से प्रत्याशी भी हाथरस से हो और दमदार हो तो कांग्रेस व्यवस्था भी एक अच्छे विरोधी में शामिल होगी। बहरहाल तो हर ओर भगुवा दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस में क्या है आज की प्लानिंगः-
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का फेसबुकिया ऐलान माने तो 18 मई को सुबह 10 बजे से ‘‘प्रजातंत्र बचाओ दिवस 18 मई’’ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेसजन जिला मुख्यालय मथुरा रोड पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और बाद में एक ज्ञापन भी उपस्थित अधिकारी को सौंपा जाएगा। चंद्रगुप्त ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। हालांकि जिला की तरफ से अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी पार्टी को एक ही है। जितना हो सके एकजुट होकर पहल होगी तो कुछ पता चलेगा कि कांग्रेस में भी है दम।


Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...