Skip to main content

आज आरक्षण के विरोध में एक मंच पर दिखाई देंगे कई दल और संस्थाएं, नगर पालिका से विशाल रैली का होगा आयोजन

 26 जनवरी 2020 आरक्षण की अवधि को रोकने के लिए एक होंगे सभी के कदम
हाथरस 24 जून। आरक्षण को लेकर अब अन्य लोग लामबंद होते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अन्य संगठनों के साथ पहल का विगुल फूंक दिया है। सूत्रों की माने तो यह सभी संगठन 25 जून, 18 दिन सोमवार को विरोध का पहला स्वर नगर पालिका परिषद से गुंजायमान करने जा रहे हैं।
     आरक्षण हटाओ देश बचाओ के सूर को मिलाकर अब आरक्षण विरोधी मुहीम को मजबूती प्रदान करने का दौर शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर ब्राह्मण एकता परिषद व अखिलभारतीय क्षत्रिय महासभा, हाथरस के साथ सर्वजन हिताय संरक्षण समिति, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, अपना क्लब, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, स्वायो, नरनारायण सेवा संस्थान, राष्ट््रवादी पार्टी आदि संगठन एक मंच लेने जा रहे हैं जिसका स्वरूप 25 जून, 18 दिन सोमवार को सुबह 9 बजे नगर पालिका परिषद में देखने मिलेगा। यहां से यह सभी संगठन एकत्र होकर नगर में भ्रमण के लिए निकलेंगे। एक विशाल रैली के रूप में निकलने वाले इन आरक्षण विरोधियों का कहना है कि आरक्षण संपूर्ण समाज के गरीबी के आधार पर होना चाहिए, ना कि जाति के आधार पर। क्योंकि  जाति के आधार पर आरक्षण चंद लोगों को ही मिल पा रहा है। जिसमें गाड़ी, कोठी,
बंगला या अच्छी हैसियर वाले कुछ जातियों के लोग ही ले पा रहे हैं। इसके चलते दबे, कुचले व पिछड़े लोग इसका लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। जिसके चलते समाज में लगातार विसंगति बढ़ती जा रही है। जो किसी दिन विकराल रूप लेते हुए ग्रह युद्ध का आधार बनेगी। जिससे आपसी द्वेषभाव को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रकार प्रमोशन में भी आरक्षण हमारे देश की प्रगति में बाधक बनेगा। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए सर्व समाज के सभी गरीब लोगों से भी यह अपील है कि अपना अधिकार लेने के लिए 26 जनवरी, 2020 को संबिधान  के अनुच्छेद 334 के अनुसार स्वतः ही समाप्त हो रही आरक्षण की अवधि को बढ़ाने से रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कार्यक्रम को सफल बनाएं और क्षमातानुसार पूर्ण समर्थन और सहयोग प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...