Skip to main content

देश हित के लिए महिलाओं को एकजुट हो 2019 में फिर दिलानी होगी भाजपा को सत्ता

देश हित के लिए महिलाओं को एकजुट हो 2019 में फिर दिलानी होगी भाजपा को सत्ता
हाथरस 04 अगस्त। बिना शक्ति न श्रृंगार हो सकता है, न संहार हो सकता है और ना हीं इस श्रृष्टि का निर्माण हो सकता है। जो भी शक्ति को साथ लेकर चला है उसने उन्नति की है। अगर देखा जाए तो भाजपा में भी शक्ति यानि महिलाओं को वह सम्मान मिलता है जो अन्य पार्टियों में नहीं। जब से देश की बागडोर भाजपा के हाथों में आई है देश दिनों दिन उन्नति और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। जबकि विरोधियों के हौंसले पस्त हो रहे हैं। 
यह उद्गार नवनियुक्त महिला भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश्ज्ञ गुप्ता ने यहां गली सीकनापान स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने यह भी आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है कि समस्त नारी जाति को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है। क्योंकि नारी उत्थान के लिए वायदे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन सही मायने में महिलाओं के लिए ही नहीं युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए पार्टी नेतृत्व और सरकार द्वारा तमाम
योजनाएं चलाई जा रही हैं। नारी विकास के लिए सभी महिलाओं को मिलकर भाजपा को और शसक्त करना होगा और आने वाले वर्ष 2019 के चुनावों में यह करके दिखाना भी होगा। कार्यक्रम संयोजिका रहीं नगर महामंत्री श्रीमती संजोष जोशी ने भी इस मौके पर नारीशक्ति को एकजुट होकर कार्य करने और पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर सभी ने जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता को पगड़ी और फूलमालाओं से लाद कर जोशीला स्वागत किया।
इस मौके पर खासकर श्रीमती नंदनी, शालनी पाठक, स्मृति पाठक, प्रमोद कुमारी सेंगर, संतोष गुप्ता, संकुतला देवी, पूनम, शशी, स्नेहलता, द्वारिका शर्मा, प्रदीप पंड़ित, कुसुम गुप्ता, अंजू दीक्षित, निशा गुप्ता नवीन कुमार वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

घर-घर पहुंच चारू के लिए वोट मांग रहे यवेंद्र

लोगों ने दिया वोट का वायदा और किया स्वागत - ठा० यतेंद प्रताप का जगह-जगह हुआ स्वागत - आगरा के प्रधान जी ने भी मांगे वोट खैर (अलीगढ़)। समाज की समस्याओं अगर पूर्ण समाधान है तो वह मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सपा सरकार में ही हो सकता है। इसके लिए बतौर विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के रूप में सपा क्षेत्र बाई क्षेत्र उम्मीदवारों को यह जिम्मेदारी सौंप कर  लोगों की समस्याओं पर कार्य कर रही है। इसी प्रकार 73 खैर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिक्षित कर्मठ व जुझारु उम्मीदवार के रूप में सपा ने डा० चारुकैन को सौंपी हैं। यह उद्गार आगरा से क्षेत्र में अये वरिष्ठ सपा नेता पं० विष्णु शर्मा प्रधान जी व अलीगढ़ से ठा०यतेन्द्र प्रताप सिंह राना 'पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी' समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से 73 विधान सभा खैर के वासिंदों के समक्ष रखे। ठा० येतेंन्द्र प्रताप सिंह राना के साथ वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र उपाध्याय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) ने क्षेत्र में गांव- गांव व घर-घर पहुंच कर लोगों से आपसी भाईचार और क्षेत्र...