Skip to main content

लायंस क्लब ने कुपोषित बच्चों को बांटे खिलौने-बिस्कुट, मरीजों को बांटे फल और बिस्कुट

लायंस क्लब ने स्वाधीनता दिवस मनाया गरीब और कुपोषित बच्चों के साथ
कार्यक्रम से पूर्व लायंस मैंबर्स एक गु्रप में
बागला जिला चिकितसालय के प्रवेश द्वार पर
हाथरस 15 अगस्त, 18। हर व्यक्ति के भाव अलग-अलग होते हैं, लेकिन भाव सेवा का हो और व्यक्तित्व कोई भी हो तो निश्चित ही परिणाम अच्छे निकल कर सामने आते हैं। आज स्वाधीनता दिवस है और बीमार व जरूरतमंदों के लिए जो भाव लायन बंधुओं के अंदर देखने मिला है वह स्मरणीय है।
यह उद्गार बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर अपर जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों और बीमार लोगों को बांटे गई खाद्य सामग्री व खिलौने आदि वितरण के मौके पर कहे। इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद लायन बंधू पूरे किट में मौजूद थे और सेवाभाव के साथ बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में बतौर सेवाभाव उपस्थित थे। जहां पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में सभी मशगूल थे। वहीं लायन बंधू गरीब मरीजों व कुपोषित बच्चों के साथ अपना स्वाधीनता दिवस मना रहे थे।
लायंस क्लब अध्यक्ष के साथ अपर जिलाधिकारी कुपोषित
 बच्चों को खिलौने, कपड़े और फल आदि वितरण करती हुई
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 7 बजे से जिलाधिकारी कार्यलय से हुई जहां पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक कपूर, वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्यामकिशोर शर्मा, दिनेश महरवाल आदि ध्वजारोहण में सहभागिता की। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी, अरूण कपूर, विजय वार्ष्णेय, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि लायंस मैंबर के साथ बागला चिकित्सालय में भर्ती कुपोषित बच्चों व अन्य बीमार मरीजों के साथ 15 अगस्त मनाया।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...