Skip to main content

रामकुंज के लोगों को नारकीय जीवन से निजात दिलाएंगी अखिलेश

मौके पर पहुंचकर समस्या की गंभीता को समझा और दिया आश्वासन
इगलास रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों की समस्या को
सुन हतप्रद दिखाई देती भाजपा महिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता
हाथरस 06 अगस्त। इगलाश रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों उठाई समस्या को लेकर भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर समस्या का जायजा लिया। साथ ही समस्या को अपने स्तर से पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों के माध्यम से दूर कराए जाने का आश्वासन भी दिया।
भाजपा महिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता
बतादें कि इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी और ज्ञानगढ़ बगीची से घिरी रामकुंज कॉलोनी के लोग बरसों से नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। लोगों की माने तो उन्होंने यह समस्या पालिकाध्यक्ष और मौजूदा सदर विधायक के समक्ष भी उठाया, लेकिन पहल तो हुई, मगर समस्या नौकरशाहों की गैर जिम्मेदारी के चलते समाधानित नहीं हो सकी। मजबूरन क्षेत्र के लोगों को अभी भी
उस नारकीय जिंदगी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि क्षेत्र के लोग समय-समय पर नगर पालिका जाते रहे, लेकिन उनको कुछ न कुछ
इगलास रोड स्थित रामकुंज कॉलोनी के लोगों की समस्या को 
सुन हतप्रद दिखाई देती भाजपा महिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता
बहाना बनाकर टहलाया जाता रहा है। हार कर अब इन लोगों ने अपनी समस्या नवनिर्वाचित महिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के समस्या उठाया। समस्या की गंभीता को चलते हुए वह सोमवार को स्वयं मौके पर पहुंची और हालातों को देखकर दंग रह गई। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया है कि उनकी जलभराव और अभी तक सड़क निर्माण होने की समस्या को वह पालिका अध्यक्ष के साथ बैठकर निस्तारित कराएंगी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने श्रीमती गुप्ता कए ज्ञापन भी सौंपते हुए समस्या के शीर्घ निस्तारण की मांग भी की। श्रीमती गुप्ता के साथ अंजू दीक्षित, नवीन कुमार वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, शालनी पाठक आदि लोग मौजूद थे।
इस मौके पर खासकर प्रभा शर्मा, उमेश अग्रवाल, रश्मि शर्मा, अशोक शर्मा, ममता देवी, रामनिवास शर्मा, मिथलेश शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि लोगों मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...