Skip to main content

लापरवाह बैंक कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को लामबंध होंगे किसान और ग्रामीण, भाकयू की जनसभा

लापरवाह बैंक कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को लामबंध होंगे किसान और ग्रामीण, भाकयू की जनसभा
एटा 07 अगस्त। ग्रामीण बैंक में कर्मचारियों की बढ़ती लापरवाही और ग्राहकों को हो रही आए दिन की परेशानी का शायद अब सब्र टूट गया है। क्योंकि अब किसान यूनियन आंदोलन के लिए लामबंद है। अगर बैंक कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आए तो किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीण और किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
     यह जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान व समाजसेवी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नूरखास स्थित ग्रामीण बैंक में जिन वायदों के साथ किसानों और ग्रामीणों के खाते खोले गए थे अब वह वायदे खोखले साबित हो रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों को आज अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई-कई दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे ग्रामीण अब पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। गांव के ही निवासी संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को अपने बैंक
संबंधी कार्यों के लिए बैंक में बरती जा रही अव्यवस्थाओं के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ग्रामीण बैंक के उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत के बाद ग्रामीणों को बुधवार से समस्याओं के समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन फिर भी अगर ग्रामीण बैंक के कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं तो निश्चित ही इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा को अपना ही पड़ेगा। नेता द्वय ने बताया कि ग्रामीण बैंक नूरखास के शाखा प्रबंधक और स्टांप द्वारा बरती जा रही लापरवाहियों से परेशान क्षेत्रीय जनता की अपील पर बुधवार 8 अगस्त को भारतीय किसान यूनीयन (भानू) के तत्वावधान में एक विशाल जनसभा होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्रपाल सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि जनसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...