मरणोपरांत सुरेंद्र कुमार दीक्षित को मिला पत्रकारत रत्न सम्मान
-नगर विधायक और एसपी कासगंज ने किया सम्मानित, कहा हमारे लिए यह सम्मान की बात
![]() |
| पं.रवींद्र कुमार दीक्षित को सम्मानित करते नगर विधायक हरीशंकर माहौर, साथ हैं एसपी कासगंज अशोक कुमार शुक्ल |
Hathras 30 सितंबर, 18। ‘पत्रकार रत्न’ की उपाधी उन त्यागी और कर्मठ व्यक्तित्वों को मिलता है जिनका इतिहास त्याग और देश सेवा के लिए समर्पित होता है। हम अपने आपको बड़ा ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमें उन पत्रकारों को मरणोपरांत सम्मातिन करने का मौका मिल रहा है। जिनमें से कइयों ने देश और समाज के लिए आजादी की लड़ाई में सहभाकिता की थी।
![]() |
| मरणोपरांत ‘पत्रकार रत्न’ से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेंद्र कुमार दीक्षित |
यह उद्गार नगर विधायक हरीशंकर माहौर ने रवीन्द्र कुमार दीक्षित जी को वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुरेंद्र कुमार दीक्षित जी को मरणोपरांत ‘पत्रकार
रत्न’ की उपाधी देते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर मौजूद एसपी कासगंज अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि ऐसे व्यक्तित्वों को आज सम्मानित करने का मौका मिल रहा है जो कभी विदेशियों के समक्ष कागज पर सत्य की इवारत लिखने की क्षमता रखते थे। स्व. दीक्षित जी के सुपुत्र संजय दीक्षित जो मेरे समय हिन्दुस्तान के हाथरस में चीफ हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का कार्य पहले भी और आज भी अनवरत सराहनीय चल रहा है। इस मौके पर खासतौर से डीएम हाथरस व अन्यअधिकारीगण भी मौजूद थे।
अपने भाई को ‘पत्रकार रत्न’ से सम्मानित होते देख पं. रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाई सहाब कभी दिखावा पसंद नहीं करते थे। कठोर मैहनत और शुद्ध कार्य करने में उनका सदैव विश्वास रहा।


नमन दीक्षित जी
ReplyDeleteदिक्षित भाई
ReplyDeleteहेडिंग तो सही करो
दीक्षित भाई
ReplyDeleteहेडिंग तो सही करिये
सुरेंद्र कुमार दीक्षित को मरणोपरांत "पत्रकार रत्न" सम्मान
ReplyDelete