Skip to main content

कृष्ण के साथ जन्मे हाथरस में राम के लौटने पर मनाई थीं खुशियां

धन से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की हाथरस में द्वतिया तक रहेगी धूम
-इन पांचों से धनतेरस, दीपावली पूजन, गोबर्धन पूजा, भैयादूज से मिलकर बनता है पांच दिवसीय महापर्व
-प्रभु राम के अयोध्या लौटने पर मनाया गया था महादीपदान का पर्व
Hathras 05 Nov.। दीपों के महापर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आरंभ सोमवार को प्रातः बेला से हो गई। 
मिट्टी के ल़़क्ष्मी गणेश जी मूर्तियां बेचता
 दुकानदार और खरीदी करते लोग
सर्वधर्म समभाव की बरसों से जिस परंपरा की प्रतिक रही है ब्रज की द्वार देहरी रस की नगरी ‘हाथरस’ इस बार भी इस महापर्व के प्रारंभ पर दिखई दी। जब पर्व का उठान हुआ तो घरों में घंटरिया, मंदिरों में घंटा-घड़िया और संखनाद की धून गूंजी तो मस्जिदनों में प्रथम नमाज की अजान से धनतेरस का स्वागत किया। 
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरू आत पूर्व वत सनातन धर्मी परंपराओं के अनुरूप सोमवार को प्रारंभिक बेला में हो गई। बिदित हो कि जब भक्तों के भगवान प्रभु राम जब वनगमन से लौटे थे तो पूरवासियों ने दीपदान किया था। आतिशबाजी चला उनके आगमन पर स्वागत किया था। तभी से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत है। पांच दिवसीय इस पर्व की शुरूआत तेरस यानि धनतेरस से होती है। इसके दूसरे दिन नर्म चतुदर्शी की पूजा है और फिर दीपावली पूजन का महत्व है। दीपावली में लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती और भंडारी कुबेर की पूजा का विधान है। जबकि इसके दूसरे
बर्तन बेचता दुकानदार और खरीदी करते लोग
दिन गोबर्धन पूजा होती है। पांच दिवसीय पर्व का अंतिम दिन होता है भैया दूज। जिस में बहनाएं भैयाओं के लिए तिलक कर उनके उज्ज्व भविष्य की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस पर्व पर विशेष कर महत्व यमुना स्नान का है। सभी भाई अपनी बहनाओं को यमुना स्नान कराते हैं। जिसको यमदुतिया भी कहते हैं। ऐसा करने से यम की फांस से लोग मुक्त हो जाते हैं। क्योंकि यह वरादन यमराज ने यमुना जी को दिया
था कि इस दिन जो भी अपनी बहनाओं को यमुना में स्नान कराएगा उसको यम की फांस से मुक्ति मिल जाएगी। 
नगर में इस महापर्व की शुरूआत प्रभु आराधना के साथ की। खासकर जो बाजार सुबह दस बजे खुलता था आज साढ़े पांच बजे से ही सजने लग गया। बर्तन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने इसमें ज्यादा फुर्ती दिखाई। जबकि सर्राफ व्यवसाई, किराना व्यवसाई आदि के अलावा लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के विक्रेता व पटाखा व्यापारियों ने भी भोर के शोर में अपने प्रतिष्ठानों को सजाना शुरू कर दिया था। सुबह 8 बजे तक तो पूरा का पूरा बाजार तैयार था और लोग अपनी आवश्यकतानुसार खरीदारी के लिए भी निकल पड़े थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...