Skip to main content

उठों देवा बैठों देवा पांवरियां चटकाओ देवा....

उठों देवा बैठों देवा पांवरियां चटकाओ देवा....
-किसी ने देव प्रबोधनी, देवोत्थान, देव उठान तो किसी ने देव दीपावली के रूप में मनाया पर्व
-शेष शेया चार माह से सोए प्रभु लक्ष्मीनारायण ने खोली आंखों तो देवधुन, वेदमंत्र और प्रभुपूजन का दौर चल पड़ा

हाथरस। रुकी शहनाइयों की गूंज कई धुनों में गूंज उठी, तो वेदमंत्रों के उच्चारण से माहौल सनातनी रंग में रंग गया। सूरज की किरण फूटते ही देवालयों में साफ-सफाई और प्रभु श्रृंगार का दौर चल पड़ा तो चहुंच और उठो देवा, बेठो देवा पांवरियां चटकाओ देवा की गूंज गुंजायमान हो उठी।
मौका था प्रभु श्रीलक्ष्मीनारायण का क्षीर सागर में निंद्रा से आंखे खोलने का। देवोत्थान महापर्व के मौके पर पूरे ब्रह्माण के साथ-साथ ब्रज की द्वार देहरी रसकी नगरी ‘हाथरस’ में देव प्रबोधनी एकादशी महापर्व की गूंज गूंजी। घर-घर और मंदिर-मंदिर में उठो देवा, बैठो देवा, पांवरियां चटकाओ देवा के स्वर सुनाई दिए। कार्यक्रम की शुरूआत देवोत्थान पर्व की ब्रह्मबेला में मंगला आरती के साथ हुई। जिसमें खासकर ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊ जी महाराज मंदिर, रूई की मंडी स्थित ठा.श्री कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर, अलीगढ़ रोड पर नवग्रह मंदिर, सासनी गेट पर दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर, तालाब चौराहे पर श्रीराम दरबार मंदिर आदि नगर के प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ सभी देवालयों में मंगला आरती से देवोत्थान की शुरूआत हो गई।
जबकि सुबह से ही स्नान आदि से निवृत्त होकर महिलाओं ने घरों में खड़िया और गेरू से रंगोलियां सजाई। जबकि पूजा सामग्री में गन्ना, सिंघाड़ा, गुड़, बताशे, रोरी, चावल के अलावा ऋतु की सभी सब्जियां, फूलों में बेला और सरजमुखी के फूल आदि सामग्री रखकर जहां पर सुबह देव उठाए जाते हैं वहां पर सुबह और जहां शाम को वहां पर शाम को देवों को उठाया गया। कुछ ने सुबह तो कुछ ने देवोउत्थान के बाद मंदिरों में पहुंचकर प्रभु श्रीलक्ष्मीनारायण के दर्शन कर घर और परिवार में सुख, वैभव और सुमिति के वास करने की प्रार्थना की।

दूसरी ओर इस सबसे पूर्व भोर की किरण फूटते ही ठेल और ढकेल पर पूजा सामग्री बेचने वालों की आवाजों ने भी यह अहसास करा दिया था कि आज देवोत्थान एकादशी है। जबकि गन्ना विक्रताओं ने भी इस मौके पर जमकर दाम बटोरे। जो पांच रुपये का गन्ना था उसमें एक-एक गन्ना का भाव 20 से 40 रुपये तक वसूला। पूजा की पुढ़िया भी दोपहर तक 10 से 20 रुपये तक बिक गई। जबकि श्रद्धालुओं ने इस मौके पर परिक्रमा भी लगाई। कुछ लोगों ने गोशाला पहुंचकर गिरधर की परिक्रमा लगाई तो कुछ भक्त देवोत्थान की पूर्व संध्या पर ही ब्रज की ओर निकल गए। किसी ने गोबर्धन की तो किसी ने 18 कोश वाली परिजक्रमा जिसमें वृंदावन, मथुरा आदि सभी ब्रज के मुख्य-मुख्य स्थानों की परिक्रमा लगाते हुए कंस टीले के बाद मथुरा के विश्रामघाट यमुना तट पर पहुंचकर संपन्न की।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...