Skip to main content

ओज के आका, हास्य-व्यंग्य के काका की जयंती पर नमन

ओज के आका, हास्य-व्यंग्य के काका की जयंती पर नमन
-शर्त पर कूएं में कूदे तो पड़गया देवीदास से नाम निर्भय
-दिल्ली में गूंजा था इंदिरा मां रोटी दे, इंदिरा मां रोटी दे
-स्पष्टवक्ता और बेबाक कविता फिर भी सम्मान नहीं
बाबा निर्भयानंद के साथ साहित्य सम्मान से सम्मानित
 गोपाल चतुर्वेदी सेनानी मदनलाल ‘आजाद’
हाथरस। ओज के महापंड़ितों के संबंध में जब-जब चर्चाएं होंगी तो प्रथम पंक्ति में रस की नगरी ‘हाथरस’ के बाबा निर्भयानंद का नाम सबसे ऊपर आएगा। लंबी और श्वेत-धवल दाढ़ी। भगवा कुर्ता-लुंगी और चमती आंखे और ऊंचा ललाट बाबा के व्यक्ति के अंग थे। माइक पर जब बिना कलम और कागज के जो हाजिर जवाबी निकलती थी तो चलते कदम भी रुक जाते थे। वाकई काव्य की जो छाप छोड़ी उसका जमाना आज भी कायल है। जयंती के मौके पर नमन है ओज के महाविद्यर्थी को।
हिन्दी काव्य के ओज विधा के महायोधा बाबा निर्भयानंद जी की आज जन्मजयंती है। जो हमने देखा था
बाबा निर्भयानंद 
उसको अपने शब्दों में बयां कर रहे हैं कि बाबा ने खुद नए शब्द गढ़े और न सजोकर रखे। मौके पर ही हाजिर जबावी का वह नायाव हीरा थे कि रचनाओं को नई विधा दे डाली। बाबा को जब मौका मिला तो सीधे माइक पर वर्तमान विषयों के पारर्खी बाबा निर्भयानंद मौके पर ही सोचते थे और काव्यपाठ शुरू हो जाता था। यह खाशियत थी कि बाद में पूछने पर भी खुद को ध्यान नहीं रहता था। मजे की बात तो यह है कि कम से कम दो सौ से अधिक किताबें भी उन्होंने लिखडाली। रिकार्ड यह भी रहा कि हिन्दी काव्यमंचों पर बिना कलम और कागज के घंटों ही नहीं भोर की किरण फूटने तक काव्यपाठ का रिकार्ड कई बार बनाया।
एक यादगार कवि सम्मेलनः-
हम को अच्छे से याद है कि हलवाईखाना स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का वर्ष करीब 85-86 में स्वर्ण शताब्दी समारोह था। घंटाघर पर भव्यमंच बना था। राजस्थान के महाकवि बंकटबिहारी ‘पागल’ और बाबा निर्भयानंद के बीच जो हाजिर जबावी कवि सम्मेलन ऐसा था कि जो दस मिनट के लिए घर से निकला था उसको भी पता नहीं चला था कि भोर की किरण सूर्य देव ने कम फोड़ दीं।
ब्रज की देहरी पर जन्म लिया था हिन्दी के इस महा हस्ताक्षर नेः-
ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाली रस की नगरी ‘हाथरस’ में ही हिन्दी के सशक्त हस्ताक्षर देवीदाश शर्मा का निवास उस स्थान पर था जिस को ब्रज की देहरी हकते हैं। जिसको आज देहली वाले चौक के नाम से जानते है। हालांकि ओज शैली से प्रख्यात देवीदास का नाम बाबा निर्भय हाथरसी के नाम से जाना जाता है और उनका जन्म 1926 में आज ही कि दिन ननिहाल यानि मथुरा के एदलपुर में हुआ था।
बिरासत में मिली यह अनमोल विधाः-
बाबा निर्भयानंद के पिता गनेशीलाल कवि थे और मां काशी शायरा थीं। बाबा ने अपनी काव्य विधा का जूनून 8 वर्ष की उम्र में ही दिखा दिया था। हालात यह थे कि जिस मंच पर बाबा निर्भयानंद होते वहां कवि भी अपनी रचनाओं को बड़े ही सोच समझ कर कहते थे। फिर भी बाबा थे कि चुटिकियां लेते नहीं चूकते थे और बाद में उनकी हाजिर जबावी का उन्हें लोहा मानना ही पढ़ता था। बाबा की बाल में से खाल निकालने की आदत के सभी कायल थे। वह खुद कहते थे, ’मैं शब्द-शब्द की खाल खींच कर कविता बनाता हूं’। मंच पर पढ़ी गई कविता में कहीं किसी शब्द का गलत प्रयोग हो गया तो वे काव्यपाठ के दौरान न सिर्फ उस शब्द की व्याख्या करते थे, बल्कि उसकी बारीकियां समझा देते थे।
ऐसे हुए निर्भयः-
एक अभिनंदन समारोह में साहित्यकारों के साथ बाबा निर्भयानंद
बताते हैं, कि वह बचपन से ही निडर और बेधड़क थे। शहर के दिल्ली वाले चौक में बचपन में बाबा जब पानी भरने गए तो कुछ लड़कों से शर्त लग गई और शर्त के मुताबिक वह बिना किसी डर के कुएं में कूद गए, तभी से उनका नाम निर्भय हो गया। इसी नाम से उन्हें देश भर में ख्याति प्राप्त हुई।
कविता के साथ-साथ वह राजनेता भी थे और पत्रकार भीः-
बाबा ने कविता के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाए और कई बार चुनाव लड़ा, लेकिन जीते एक भी बार नहीं। उनका कहना था कि ’साहित्य हमारे सिर का ताज है और सियासत पैर की जूती, कभी-कभी सिर के ताज को बचाने के लिए पैर की जूती हाथ में लेनी पड़ती है।’ उन्होंने जुगनू आदि कई समाचार पत्र निकाले। दो सौ से ज्यादा काव्य संग्रह प्रकाशित कराए। बाबा अस्सी के दशक में मानसी गंगा सफाई आंदोलन से जुड़े, तभी वह निर्भय हाथरसी से बाबा निर्भयानंद बन तांत्रिक हो गए और वर्ष 1998 में मौत के एक झपट्टे ने उन्हें हमसे छीन लिया।
यह रहा दुखदः-
बाबा स्वभाव से संत थे, सरस्वती के पुत्र थे, स्पष्टवक्ता थे और पीड़ितों के सेवक के रूप में थे। यह ही नहीं व्यंग व हास्य में परमपारंगत इस ओज के महापंड़ित को कभी सम्मान नहीं मिला।
संजय दीक्षित
8630588789

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...