Skip to main content

वृत करता है विकारों को दूरःगिरीश


वृत करता है विकारों को दूरःगिरीश

-बसंत पंचमी के मौके पर मनाई गई मां शारदे की जन्मजयंती
विनोद बिहार स्थित मां गायत्री के मंदिर में मां के मनोहारी श्रृंगार दर्शन
हाथरस। विद्यावर दायनी मां शारदेय व गुरुवर श्री श्रीराम आचार्य जी की जन्मजयंती में श्रद्धा, भाव और आस्था की त्रिवैणी में भक्तों नें जमकर डुबकी लगाई। इस मौके पर प्रवचनों में मां गायत्री के मंत्र की महिमा बताई तो तमाम अनुष्ठानों के बाद प्रसादी के पात्र बने श्रद्धलुओं ने पुण्य के महात्तम में भी गोता लगाया। जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अपनी नगर व जिले की टीम के साथ मौजूद रहीं। साथ ही सरकार की देश हित में की जा रही व्यवस्थाओं का बखान किया।
अवसर था मां शारदेय की जन्मजयंती का। बसंत पंचमी के
विनोद बिहार स्थित मां गायत्री के मंदिर में आयोजित
सरस्वती जन्मजयंती के मौके पर मौजूद श्रद्धालुजन
इस महापर्व पर हाथरस की विनोद बिहार कॉलोनी में स्थापित मां गायत्री मंदिर में इस महापर्व को श्रद्धा, आस्था और समर्पण के भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती, गुरुवर श्रीराम आचार्य जी व माता जी के छविचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर गायत्री परिवार मौजूद विद्वान गिरीश शर्मा ने कई अनुठे क्षेपक वृतांतों के माध्यम से मौजूद श्रद्धालुओं को सनातनी परंपरा और गायत्री महामंत्र की महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वृत और गायत्री मंत्र का जाप एक महान साधना है। इस साधना के माध्यम से ही गुरु जी श्रीराम आचार्य ने इस मंत्र को सिद्ध किया और कई अनुठे प्रयोगों के माध्यम से लोगों का ध्यान इस ओर खींचा। आगरा के पास आवलखेड़ा में जन्मे गुरुजी श्रीराम आचार्य जी ने ही गायत्री परिवार की स्थापना की। जिनके बताए रास्ते पर हम लोग चल रहे हैं। उनके द्वारा बताए गए श्रद्धा, समर्पण और भाव के साथ किसी भी कार्य को लोगों के हित में करने से ही सच्ची शांति मिलती है।
श्रीमती चंद्रकांता ने बच्चों को दीक्षा आदि संस्कारों के सूत्र में बांधते हुए गुरु श्रीराम आचार्य के सिद्धांतों पर चलने का संपकल्प कराया। जबकि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व प्रमोद कुमारी सेंगर, राजकुमारी, अंजू दीक्षित आदि ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया साथ ही गुरु श्रीराम आचार्य के संकपल्पों से प्रेरित जनसेवा कर रहे पीएम मोदी को पुनः सत्ता की देखभाल के लिए सपोर्ट करने का आह्वान किया। इसके बाद मां गायत्री की प्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्यलाभ प्राप्त किया।
इस मौके पर खासकर जवाहरलाल शर्मा, डॉ.योगेंद्र शर्मा, श्रीमती चंद्रकांता शर्मा, प्रमोद कुमारी सेंगर, सरोज देवी, अमितराजेश, गौरव दीक्षित, पावेंद्र, आकाश व श्रीमती राजकुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...