Skip to main content

एक मार्च था शूरवीरता का दिन, गद्दारों ने पलट दी थी बाजी

एक मार्च पर विशेष................
एक मार्च था शूरवीरता का दिन, गद्दारों ने पलट दी थी बाजी
-शरणागतों को नहीं त्यागा, राजा ने दिया अंग्रेजों को मुंह तोड़ जबाव

हाथरस 01 March, 2019। सत्यनिष्ठा, कर्म निष्ठा और शरणगतों के रक्षकों के संबंध में जब-जब चर्चाएं होंगी तो हाथरस के राजा दयाराम सिंह ठेनुआं का नाम चर्मोत्सकर्ष पर होगा। क्योंकि इतिहास के पन्नों में दबी कुछ सच्चाइयों को कुरेंदे तो फिर से गद्दारों की गद्दारी से मन व्यतिथ होता है तो शूरता, वीरता और कर्मनिष्ठता की त्रिवैणी के दर्शन भी राजा दयाराम के रूप में होते हैं। राजा दयाराम का अंग्रेजों से युद्ध के इतिहास में 01 मार्च, 1817 एक अंतिम दिन के रूप में दिखाई देता है।
प्रजातंत्र के हितैषी और गरीब, मजलूम व शरण में आए की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले राजा दयाराम सिंह ठेनुआ की कुशल शासन नीति और हाथरस राज्य की बड़ती शाख को अंग्रेजी
राजा दयाराम सिंह ठेनुआ के किले का मुख्य द्वार रहे गेट का फाइल चित्र
हुकूमत पचा नहीं पा रही थी। अंत में वर्ष 1806 में इस्टइंडिया कंपनी के शासकों ने राजा दयाराम पर अंग्रेजी शासन के विरूद्ध कार्य करने, राजा होल्कर मेलमिलाप, अंग्रेजों के विरोधियों को अपनी शरण में रखने व अंग्रेजी सामराज्य में देय न देने को अपनी शाख व गौरव समझने के आरोप लगाए। अंग्रेज लगातार राजा के शरणागतों को त्यागने की मांग करते रहे। हालांकि 1816 अंग्रेजी हुकूमत का पंजाब व नैपाल के साथ अन्य क्षेत्रों में विस्तार हुआ तो अंग्रेजों ने हाथरस को भी अपने सामराज्य मिलने की रणनीति बनाई। इसी दौरान अंग्रेज अधिकारी मिस्टर मारजोरी बैंक्स ने राजा दयाराम सिंह ठेनुआ से चार ब्रिटिश विरोधियों को उन्हें सौंपने का फरमान जारी किया, लेकिन राजा ने अंग्रेजों के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
राजा दयाराम सिंह ठेनुआ दूरदृष्टा भी थे और वह समझ गए थे कि अब अंग्रेजों से युद्ध को टाला नहीं जा सकता। चतुर राजा ने जमकर युद्ध की तैयारियां की। समय बदल रहा था। इसलिए वक्त के मुताबिक उन्होंने अपने युद्ध कोठारों को बारूद के विशाल भंडार से भर दिया। साथ ही रसद की भरपूर व्यवस्था और अंग्रेजों से युद्ध को लेकर अभ्यास की गंभीता के साथ शुरू कर दिया। राजा ने एक वर्ष में जमकर तैयारियां कर लीं। जबकि अंग्रेजों ने रणनीति बनाकर वर्ष 1817 फरवरी में हाथरस किले की घेराबंदी शुरू कर दी। साथ ही एक दूत के माध्यम से राजा को आत्मसमर्पण का प्रस्ताव भी भेजा। हालांकि राजा मुरसान ने अंग्रेजों के समस्त घुटने टेक
Sanjay Dixit-9458634066
दिए। जबकि अंग्रेजी सेनाओं ने जनरज मार्शन के नेतृत्व में 17 फरवरी को हाथरस किले की सीमाओं को सीज कर दिया। इस 11 दिन के युद्ध में अंग्रजों को 01 मार्च, 1817 में राजा दयाराम सिंह ठेनुआ के कुशल नेतृत्व और वीरता के आगे घुटने टेकने पड़े और अंग्रेजी सेनाओं को घेराबंदी तोड़कर पीछे हटना पड़ा। यह देखकर चहुंओर हर्ष और आनंद छा गया, लेकिन वही हुआ जो हर वार होता था धोखा और षड़यंत्र 02 मार्च को गद्दार द्वारा लगाई गई बारूद खाने में आग के आगले जीती हुई बाजी छोड़कर हाथरस छोड़ना पड़ा था। प्रो.चिंतामणि शुक्ल का साहित्यक इतिहास बताता है कि राजा ने अपनी शरण में आए मित्रों को नहीं छोड़ा, भले ही देश व राज पाट त्यागना स्वीकार किया। साथ ही 01 मार्च, 1817 राजा की वीरता अंतिम दिन था।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...