Skip to main content

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी
-बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस
-1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता 
संजय दीक्षित
हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है।
हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव
स्नातक को दुर्लभ चित्र
यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक समस्याएं होती है। अगर क्षेत्र से ही किसी प्रत्याशी को यहां का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले तो वह उनको अच्छी तरह से निदान की ओर ले जा सकता हैं, लेकिन इसको मजबूरी कहें या दुर्भाग्य कि हाथरस के विकास और उत्थान में वाहरी लोगों का दंश महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
अगर 1962 के उपचुनाव को छोड़ दें तो देश की स्वतंत्रता को लेकर अहींसा का पाठ पड़ाकर लगातार कांगे्रस हाथरस क्षेत्र के मतदाताओं को 1952 से 1971 तक रिझाने में सफल रही
बिना इनवेंस्टमेंट, न कोई झंझट, न कोई
रिस्क। ऐसा है हर्बलधारा का बिजनेस।
 अपने काम के स्वयं मालिक
और लगातार नरदेव स्नातक चार बार और चंद्रपाल शैलानी को जनता ने संसद भेजा। जबकि जब राममंदिर की लहर उठी तो 1991 से हाथरस की जनता लगातार
भाजपा के खाते में इस सीट को देती रही है। इस समय में 1996 से अलीगढ़ के किशनलाल दिलेर हाथरस की जनता सीट गिफ्ट में देकर संसद में सिफ्ट करती रही। जबकि 2009 में भाजपा-रालोद गठबंधन के चलते यहां रालोद की प्रत्याशी रहीं सारिका सिंह बघेल को जनता ने संसाद भेजा, लेकिन बजह फिर भी भाजपा ही रही। भाजपा ने 1991 में डाॅ.लालबहादुर रावल के बाद 2014 में यह ऐसा दूसरा मौका था जब भाजपा ने राजेश दिवाकर को टिकट देकर लोकल प्रत्याशी के रूप में उतारा और हाथरस की जनता ने उनको खुलकर बोट दिया और उन्होंन ने क्षेत्र से एक बड़ी जीत दर्ज की। क्योंकि उन्होंने बसपा के मानोज कुमार सोनी को करीब तीन लाख से अधिक वोटों से भी पराजित किया था। भले ही कुछ मुद्दों पर राजेश का विरोध रहा हो, लेकिन हाथरस की जनता पर फिर से भाजपा नेतृत्व ने बाहरी प्रत्याशी का जो दाव खेला है। इसके परिणाम सार्थकता की परिधी में आएंगे यह भविष्य की गोद में हैं, मगर यह जरूर है कि भाजपा के राजवीर को संसद की यह ढगर इतनी आसान साबित होने वाली नहीं है। एक तो वाहरी प्रत्याशी का ठप्पा, दूसरा लोगों से जनसंपर्क के लिए वक्त का अभाव और फिर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों को वह कितना तैयार कर पाएंगे यह बात भी उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...