Skip to main content

370 की पहल केंद्र सरकार का देश को तोहफा: राजपाल दिशवार

370 की पहल केंद्र सरकार का देश को तोहफा: राजपाल दिशवार
अधिवक्ताओं ने एकदूसरे को गले लग दी बधाई, वादकारियों का भी वकीलों ने कराया मुंह मीठा
अधिवक्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त गौतम
 को मिष्ठान्न खिलाते हुए

हाथरस। एक देश और एक कानून की जो मुहीम जनता चाह रही थी वास्तव में यह जनता की मांग के अनुरुप हुआ है। जम्मू-काश्मीर को लेकर देश में जो आतंक का राज पनपता था अब वह जनता का होने जा रहा है। चाहें जम्मू-काश्मीर हो या देश के अन्यत्र राज्य सभी में अब फिर से वही नारा गूंजेगा कि ‘‘हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईशाई सभी देश में भाई-भाई’’
यह उदगार वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार ने लड्डू का वितरण करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में व्यक्त किए। जबकि अधिवक्ता व पूर्व सचिव यज्ञदत्त सरकार की पहल को वक्त की आवश्यकता बताते हुए मुंह मीठा किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर धारा 370 के क्षेत्र में जो पहल भारत सरकार ने की है वह सराहनीय है। भारत सरकार ने एक ऐसा उम्दा इतिहास लिख दिया है जो कभी अमिट होने वाला नहीं है।
वादकारियों का भी मुंह मीठा कराते हुए अधिवक्तागण

अधिवक्ता द्वय ने कहा कि जो पहले हुआ था वह भी समय के अनुसार ही हुआ होगा, लेकिन अब तो यह जन-जन की मांग थी और उस मांग पर मोदी सरकार ने पहल करते हुए न्याय की जो मौहर लगाई है उस पहल को यह देश सदियों तक याद करेगा। अधिवक्ता प्रेमवीर सिंह ने धारा 370 की पहल को देश की प्रगति में मील का पत्थर बताया।
अधिवक्ता यतीश कुमार शर्मा ने कहा भारत सरका द्वारा जो कार्य किया गया है वाकई इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह पूरे भारत के लोगों की मांग थी। अधिवक्ता राधामाधव शर्मा ने पूरे युवा अधिवक्ताओं की ओर से खुशी का इजहार करते हुए
सरकार की पहल पर मौहर लगाई। गिरीश रावत एडवोकेट ने कहा कि सरकार का यह फेसला लोगों में हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ देखा जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कुंतलों की संख्या में मिष्ठान्न का वितरण किया। अगर यह कहा जाए कि वादकारियों के लिए भी यह खुशी का पल था तो गलत नहीं होगा। क्योंकि तमाम वादकारियों को भी मिष्ठान्न खाने का मौका मिला।
इस मौके पर मुख्य रूप से अधिवक्ता राधेलाल पचैरी, यतीश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह दिशवार, प्रेमवीर सिंह, राधामाधव शर्मा, यज्ञदत्त गौतम, दिगंबर सिंह सिसोंदिया, सुरेशचंद्र, हजारीलाल कुशवाहा, गिरीश रावत आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...