Skip to main content

तीन मार्च, 1817 था होली पर्व के लिए काला इतिहास

तीन मार्च, 1817 था होली पर्व के लिए काला इतिहास
संजय दीक्षित

अंगे्रजों के तोप गोलों से हुए मंदिर की प्राची में होल
हाथरस। करीब 20 दसक पूर्व एक गद्दार द्वारा ऐसी होली जलाई थी कि कई सप्ताह तक उसकी आग ठंडी नहीं हो पाई थी। ब्रज की द्वार देहरी ‘हाथरस’ का भी एक इतिहास ऐसा है जो ‘होली’ के आध्यात्म का काला इतिहास बन गया। होली से मात्र करीब पांच दिन पूर्व 3 मार्च की सुबह नगर के महलों के नाम पर सिर्फ धधकती आग थी।
प्रो.चिंतामणि शुक्ल का साहित्य गवाह है कि ब्रज के द्वार में होली से चंद दिन पूर्व ही 02 मार्च, 1817 को एक गद्दार ने ऐसी होली जलाई थी 03 मार्च की सुबह किलों और महलों के नाम पर सिर्फ मलवा और आग ही आग थी। यह अग कई सप्ताह तक होली की तरह जलती रही थी। मशलन होली पर्व के बाद भी बारूद की आग धधकती रही थी और कई वर्षों तक नगर में होली पर्व के नाम पर सिर्फ डर और दहशत का माहौल रहा था। प्रो.चिंतामणि के मुताबिक होली से करीब दो सप्ताह पूर्व ही अंगे्रजी हुकमरान मेजर जनरल मार्शल के नेतृत्व में अंगे्रजी फोजों ने 17 मार्च, 1817 को राजा दयाराम के किले पर चढ़ाई की थी और राजा की चातुर्यता और
जबावी बारूदी हमले में अंगे्रजी फौजों को मुंहखी खानी पड़ी थी, लेकिन मार्शल की कूट नीति का यह परिणाम रहा था कि लोभ में आए एक गद्दार की मदद से राजा के बारूद में आग लगवादी थी। जो इतनी भयंकर थी कि उसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी जानें गवाई थीं। 03 मार्च, 1817 की सुबह सिर्फ होली जैसी आग और तवाही का मंजर था।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

घर-घर पहुंच चारू के लिए वोट मांग रहे यवेंद्र

लोगों ने दिया वोट का वायदा और किया स्वागत - ठा० यतेंद प्रताप का जगह-जगह हुआ स्वागत - आगरा के प्रधान जी ने भी मांगे वोट खैर (अलीगढ़)। समाज की समस्याओं अगर पूर्ण समाधान है तो वह मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सपा सरकार में ही हो सकता है। इसके लिए बतौर विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के रूप में सपा क्षेत्र बाई क्षेत्र उम्मीदवारों को यह जिम्मेदारी सौंप कर  लोगों की समस्याओं पर कार्य कर रही है। इसी प्रकार 73 खैर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिक्षित कर्मठ व जुझारु उम्मीदवार के रूप में सपा ने डा० चारुकैन को सौंपी हैं। यह उद्गार आगरा से क्षेत्र में अये वरिष्ठ सपा नेता पं० विष्णु शर्मा प्रधान जी व अलीगढ़ से ठा०यतेन्द्र प्रताप सिंह राना 'पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी' समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से 73 विधान सभा खैर के वासिंदों के समक्ष रखे। ठा० येतेंन्द्र प्रताप सिंह राना के साथ वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र उपाध्याय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) ने क्षेत्र में गांव- गांव व घर-घर पहुंच कर लोगों से आपसी भाईचार और क्षेत्र...