Skip to main content

नुकसान के 72 घंटे में करें किसान फोन, बीमा भुगतान पाएं

उत्तर प्रदेश फसल बीमा में आपका स्वागत है
-1800120909090 टोल फ्री नंबर पर 72 घंटे में करें शिकायत
बिसाबर में बारिश से पूर्व आकाश की
ओर निहारता पीड़ित किसान
हाथरस। ‘‘बे मौसम बरसात, अन्नदाता का ह्रास’’ अचानक बदले मौसम पर यह कहावत सटीक सिद्ध होती है। क्योंकि रंग भरनी एकादशी के मौके पर गुलाल और अबीर उड़ता दिखाई देता था इस बार वरुण देवता का कोप बरस रहा है। इससे आलू व गेंहू की फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि किसान की नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश फसल बीमा केंद्र की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में यह योजना भी सही और सटीक परिणाम नहीं दे पा रही है।
वैसे तो पिछले कई दशकों से ब्रज और आसपास में बसंत पंचमी से ही होली की बहार शुरू
सादाबाद के एक गांव में
 गिरी गेंहू की फसल
हो जाती है, लेकिन खासकर रंगभरनी एकादशी से तो गुलाल और अबीर
रसगंवा के किसान यतीश शर्मा
बरसना शुरू हो जाता है, लेकिन ब्रज की द्वार देहरी में अबीर-गुलाल के स्थान पर बारिश बरस रही है। यह बारिश बे मौसम ही कही जा सकती है। क्योंकि अभी किसान पूरी तरह से अपनी फसलों को काट भी नहीं पाया था कि लगातार पिछले कई घंटों से बारिश का पड़ना किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। हालांकि आलू की फसल लगभग उठ चुकी है, लेकिन जिनके पिछाई आलू हैं। उनके लिए यह बारिश घाटे का सौदा है। हालांकि कुछेक स्थानों पर बारिश के साथ आई अल्की तेज अवाओं से गेंहू की फसल लेटने का भी समाचार मिला है। जो किसान के लिए नुकसान का कारण है।
किसान की कहनः-गांव रस गवां के किसान यतीश शर्मा कहते हैं कि देखिए आलू किसानों को वहां नुकसान है जहां पर वह समय से अपनी फसल को उठा नहीं पाए हैं। हालांकि जो बारिश हो रही है यह किसान के लिए नुकसान देह सिद्ध हो रही है और जो सरकारी योजनाएं भी हैं ज्यादातर किसान जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं उठा पाते।
क्या कहते हैं किसी अधिकारी- कृषि अधिकारी डिपिन कुमार का कहना है कि बे मौसम बारिश तो एक प्राकृतिक आपदा में ही आती है। हालांकि इस बारिश से कोई ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन जिन किसानों का नुकसान हुआ है। वह अपना फसल बीमा का लाभ ले सकते हैं।
कैसे लें फसल बीमा का लाभः-पीड़ित किसान नुकसान के संबंध की स्थिति उत्तर प्रदेश फसल बीमा योजना से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसमें पीड़ित किसान को टोल फ्री नंबर 1800120909090 पर डायल करना है। डायल करते ही आपके सुनाई देगा कि ‘उत्तर प्रदेश के फसल बीमा केंद्र में आपका स्वागत है।’ इसके बाद नंबर उठते ही आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, लेकिन यह शिकायत आपको नुकसान होने 72 घंटे के अंतराल में ही करना अन्यथा आपका प्रयास बेकार जाएगा।






Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

घर-घर पहुंच चारू के लिए वोट मांग रहे यवेंद्र

लोगों ने दिया वोट का वायदा और किया स्वागत - ठा० यतेंद प्रताप का जगह-जगह हुआ स्वागत - आगरा के प्रधान जी ने भी मांगे वोट खैर (अलीगढ़)। समाज की समस्याओं अगर पूर्ण समाधान है तो वह मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सपा सरकार में ही हो सकता है। इसके लिए बतौर विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के रूप में सपा क्षेत्र बाई क्षेत्र उम्मीदवारों को यह जिम्मेदारी सौंप कर  लोगों की समस्याओं पर कार्य कर रही है। इसी प्रकार 73 खैर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिक्षित कर्मठ व जुझारु उम्मीदवार के रूप में सपा ने डा० चारुकैन को सौंपी हैं। यह उद्गार आगरा से क्षेत्र में अये वरिष्ठ सपा नेता पं० विष्णु शर्मा प्रधान जी व अलीगढ़ से ठा०यतेन्द्र प्रताप सिंह राना 'पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी' समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से 73 विधान सभा खैर के वासिंदों के समक्ष रखे। ठा० येतेंन्द्र प्रताप सिंह राना के साथ वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र उपाध्याय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) ने क्षेत्र में गांव- गांव व घर-घर पहुंच कर लोगों से आपसी भाईचार और क्षेत्र...