Skip to main content

बूलगढ़ी कांड में जमानत यचिका पर अब 29 को होगी सुनवाई

बूलगढ़ी कांड में अब जमानत पर 29 को होगी सुनवाई

आरोपी रामू की ओर से डाली गई है जमानत याचिका
न्यायालय में सुुुनवाई के बाद बाहर आती सीमा कुशवाहा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट 
ब्रज द्वार हाथरस। बूलगढ़ी कांड के चार आरोपियों में से दाखिल की गई जमानत याचिका पर स्ट्राइक के चलते  आज सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 29 जनवरी को सुनवाई होगी। बतादे इस मामले में सीबीआई जांच के बाद आरोप-पत्र पहले ही दाखिल कर चुकी है।
        विदित हो कि मामला एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर देने के आरोप में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों कि माने  तो मामला 14 सितंबर, 2020 का बताया जा रहा है। बताते हैं कि गांव के ही संदीप,  रवि, रामू व लवकुश पर आरोप है। उन्होंने गांव की एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गंभीर मारपीट की थी। बताते हैं पीड़िता ने 29 सितंबर, 2020 को दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उसके बाद यह मामला जब मीडिया में चला तो डीजीटियल 
मीडिया में भी यह मामला काफी बड़ा हाईलाइट हो गया था। पूरे देश की निगाहें हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूल गढ़ी पर टिक गई थी। शासन और प्रशासन ने भी मामले को काफी गंभीरता से लिया था और मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया था। 18 दिसंबर 2020 दिन शुक्रवार को सीबीआई ने इस प्रकरण में चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र हाथरस के स्पेशल ससी-एसटी न्यायालय में एससी-एसटी के अलावा आईपीसी की धारा 302, 376 ए और डी व 354  में सौंप दीया था। मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से मौजूद रहे अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर व विशंभर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि चारों ही आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट न्यायालय में सौंप दी है।
        20 जनवरी 2021 बुधवार को मामले में आरोपी रामू की जमानत याचिका पर सुनवाई थी, लेकिन चूंकि हाथरस जिला एवं सत्र में अधिवक्ता स्ट्राइक पर थे। इसलिए मामले सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले में वास्ते सुनवाई व जमानत याचिका दोनों पर 29 जनवरी 2021 को सुनवाई होना बताया गया है। इस मौके पर पीड़ित पक्ष की ओर से सीमा कुशवाहा व भागीरथ सोलंकी मौजूद रहे। जबकि आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुढीर व विशंभर सिंह एडवोकेट मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...