Skip to main content

अधिवक्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल

हाथरस को लेकर भी प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन: पूर्व चेयरमैन बारकाउंसिल
-अधिवक्ताओं की मांग:-हाथरस गेट प्रभारी हो लाइन हाजिर,  अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठी रिपोर्ट हो वापस और आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी
हाथरस। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि जो घटनाक्रम  अधिवक्ताओं के साथ पुलिस की देखरेख में हुआ है वह निंदनीय है। इससे संबंधित थाना अधिकारी के खिलाफ  उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। अधिवक्ताओं के साथ कोई भी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
        वह यहां हाथरस के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बार में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह ऐलान भी किया कि जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश में अधिवक्ता आंदोलन में होगे। अध्यक्ष वीरेश कुमार श्रोती ने कहा कि बार की मांग है अधिवक्ताओंके खिलाफ झूठी रिपोर्ट बापस हो, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय और इस पूरे फसाद की जड़ रहे थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया 
जाय। मांग पूरी नहीं होती है तो कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। बैठक को वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, राजेंद्र शर्मा उमेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत सारस्वत, यज्ञदत्त गौतम, संजय दीक्षित, राधामाधव शर्मा, नवदीप पाठक आदि ने संबोधित किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिला जज सुनील कुमार सिंह से मिला और पूरी घटना से अवगत कराया उन्होंने भी अधिवक्ताओं के साथ हुई इस घटना पर खेद व्यक्त किया और  संबंधित अधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन सचिव हितेंन्द्र कुमार गूड्डू एडवोकेट ने किया।

          इस मौके पर अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण शर्मा, भागीरथ शर्मा, राजेश गौतम, शर्मा राकेश शर्मा, मुन्ना सिंह पुंडीर, कपिल मोहन गौड़, धीरेन्द्र चौधरी, प्रवीण चौधरी, भोला पंडित, राधेलाल पचौरी, हेमंत वार्ष्णेय, त्रिलोकी शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे। 
-------------============---------

Comments

  1. जय श्री परशुराम जी की

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

घर-घर पहुंच चारू के लिए वोट मांग रहे यवेंद्र

लोगों ने दिया वोट का वायदा और किया स्वागत - ठा० यतेंद प्रताप का जगह-जगह हुआ स्वागत - आगरा के प्रधान जी ने भी मांगे वोट खैर (अलीगढ़)। समाज की समस्याओं अगर पूर्ण समाधान है तो वह मा० अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सपा सरकार में ही हो सकता है। इसके लिए बतौर विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के रूप में सपा क्षेत्र बाई क्षेत्र उम्मीदवारों को यह जिम्मेदारी सौंप कर  लोगों की समस्याओं पर कार्य कर रही है। इसी प्रकार 73 खैर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिक्षित कर्मठ व जुझारु उम्मीदवार के रूप में सपा ने डा० चारुकैन को सौंपी हैं। यह उद्गार आगरा से क्षेत्र में अये वरिष्ठ सपा नेता पं० विष्णु शर्मा प्रधान जी व अलीगढ़ से ठा०यतेन्द्र प्रताप सिंह राना 'पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी' समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से 73 विधान सभा खैर के वासिंदों के समक्ष रखे। ठा० येतेंन्द्र प्रताप सिंह राना के साथ वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र उपाध्याय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) ने क्षेत्र में गांव- गांव व घर-घर पहुंच कर लोगों से आपसी भाईचार और क्षेत्र...