Skip to main content

कर्म की नौकरी पूरी तो राधा की चाकरी शुरू

कर्म की नौकरी पूरी तो राधा की चाकरी शुरू 
-न्याय विभाग से सेवानिवृत्त अशोक अग्रवाल ने बरसाना मंडल के स्वागत-सम्मान में रखे उद्गार
अंगवस्त्र उपहार और फूलमालाओं से लाद किया बरसाना मंडल ने स्वागत 
हाथरस। नौकरी से सेवानिवृत्त मिलते ही हमने चाकरी शुरू कर दी है। जीवन के 38 साल 01 महीना 19 दिन न्यायिक सेवा में देने के बाद अब ब्रज की पटरानी की चाकरी शुरू कर दी है। प्रयास यही रहेगा कि जीवन पर्यंत तक चाकरी की चौखट पर रहें।
        यह उद्गार न्यायिक सेवाओं में बतौर स्टेनो रहे अशोक अग्रवाल जी ने ब्रज बरसाना यात्रा मंडल द्वारा किये गये स्वगत-अभिनंदन से भावुक भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय दीक्षित एडवोकेट ने बताया कि उनके कार्मिक वृतांत के वृत्त को देखें तो अशोक जी ने अपनी कर्म यात्रा 12 अप्रैल 1984 को आरंभ की थी और 31 मई 2022 को निर्विवाद संपन्न कर ली। उनके कर्म समय में सुबह साढ़े आठ बजे से ही टाइपराइटर पर
 उंगलियां दौड़ना शुरू कर देती थीं। अधिकारियों के मुखवोल फूटते ही उनकी कापी में शार्टहेंड में वह वोल लिपिबद्ध हो जाया करते थे। बरसाना यात्रा के महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि  आप जब से यात्रा परिकर में जुड़े है निर्वाद्ध रूप से भाई सहाब का छमतानुसार  सहयोग, सलाह और सानिध्य प्राप्त होता रहा है। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बरसाना मंडल व वरिष्ठ अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यात्र के संस्थापक संचालक बैकुंठवासी कैलाशचंद्र जी वार्ष्णेय के समय से ही आपकी सेवायें सराहनीय रहीं है। सेवानिवृत्त के बाद अशोक जी के माध्यम से यात्रा को और ऊंचे आयाम मिलेंगे। उन्होंने अब पूरी तरह यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग का सानिध्य प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
        इस अवसर पर योगेंद्रमोहन शर्मा, आशीष जैन, विकास अग्रवाल,  अमित गोयल, संदीप माहेश्वरी, पंकज शर्मा, रवींद्र वार्ष्णेय, नारायण,  लक्ष्मीनारायण,रोचक जैन,  पंकज गुप्ता आदि भक्त प्रवर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

हर दिन डेढ सजा का लक्ष्य किया तय

हर दिन सुनाई गई डेढ़ सजा - पुलिस के साथ अभियोजन ने 716 आरोपियों को सुनाई सजा - पूरे साल में 556 मामलों में सुनाई गई सजा - बकौल एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, आगे और बहतर करने का होगा प्रयाश हाथरस। पुलिस ने अभियोजन के साथ मिलकर 360 दिन में 556 सजाओं के माध्यम से 716आरोपियों को अभियुक्त सिद्ध कर के जेल का रास्ता दिखाया है। अगर यह कहा जाए कि हर दिन पुलिस और अभियोजन ने मिल कर डेढ़ सजा का आंकड़ा तय किया है तो गलत नहीं होगा क्योंकि साल में 360 दिन होते हैं और सजा 556 सुनाई गई है।इससे सीधा-सीधा आंकड़ा निकलता है एक दिन में डेढ़ सजा का मापदंड तप किया गया है।हालांकि यह आंकड़ा इतना अच्छा भी नहीं है, मगर आने वाले दिनों में इसको और सुधारा जा सकता है। बीते समय से सबक लेने की आवश्यकता है कि कहां पर चूक हुई है।क्योंकि कहीं ना कहीं पुलिस गवाहों के होस्टाइल होने के कारण ही आरोपी कोअभियुक्त सिद्ध नहीं कर पाती और वह सजा से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए यह कहना फक्र की बात है कि पुलिस ने मेहनत करते हुए हर दिन एक से ज्यादा सजा का लक्ष्य तय किया है इधर, अभियोजन ने भी रात दिन एक करते हुए अपने कार्य को अंजाम द...

यतेंद्र की खैर में मेहनत डा० चारू की बनी है सफलता की ढाल

खैर (अलीगढ़ा)। धार्मिक उन्माद और आपसी भाईचारा के बीच द्वंद में बतौर अखाड़ा बने खैर में आपसी भाईचार भारी दिखाई दे रहा है। 15 नवंबर को टप्पल रोड  पर हुई मा० अखिलेश जी की जनसभा से बनक बदलते नजर आये हैं। चुनाव प्रचार में लगे ठाकुर यतेंद प्रताप सिंह राना व पूर्व MLC ठा० उदयवीर सिंह की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है।         ठा० यतेंद प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के जमीनी सिपाही की तरह रहे हैं। यही करण के कि मा० अखिलेश यादव ने उन्हें खैर में विजय पताका फैराने के लिए नैया का खैवइया के रूप में चुना है। सबकुछ ठीक रहा ते डा० चरुकैन यहां से जनप्रति निधि होंगी और ठा० यतेंद्र प्रताप की मैहनत सफल होगी। 15 नवंबर की सफल सभा के बाद ठा० यतेंद्र प्रताप अपने काफिल के साथ पुनः प्रचार मैदान में हैं और सफलता के संग सभी का साथ थामें सदन की तैयारी में जुट गये हैं। 16 नवंबर को भी ठा० यतेंद्र प्रताप ने गांव - गांव व क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान चलाया है। 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🌹🌹🌹🌹🪷🪷 Dr. Charu's hard work for Yatendra's welfare has become the shield of suc...