Skip to main content

ऐलोपैथी बीमारी को थामती है, होम्योपैथिक खत्म करती है और आयुर्वेद बीमारी होने ही नहीं देता

आयुर्वेद बीमार होने ही नहीं देता : पुनीत 
- आयुर्वेद दिवस 05 नवंबर को गोपाल धाम में
- विधायक, चेयरमैन व पूर्व संसद सहित किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद 
हाथरस। ऐलोपैथी बीमारी पर काम करती है, लेकिन होम्योपैथी बीमारी को जड़ से खत्म करने का माद्दा रखती। इससे भी गज़ब की बात तो यह है कि आयुर्वेद बीमार होने ही नहीं देता। क्योंकि आयुर्वेद आरंभ से अंत तक की जीवन जीने की शैली बताता है और उसका प्रथम पाठ आहार से आरंभ होता है।
        यह बातें आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 व धन्वनंरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद इकाई,  हाथरस व आरोग्यशाला, 12,  लक्ष्मी सिटी सेंटर,  हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में स्पाइसी दाबत रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता में वैद्य पुनीत अग्निहोत्री, डाॅ. कुनाल वार्ष्णेय व डॉ. विवेक अवस्थी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जीवन के लिए मोटे अनाज का सेवन आवश्यक है। रेडीमेड खाद्यपदार्थ जीवन के लिए उसी तरह हैं जैसे ' आ बैल मुझे मार'। एक स्वास्थ्य जीवन के लिए मोटा अनाज और ताजा घर में ही पिसे मसाले बहुत ही आवश्यक हैं। 
        उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि *"आयुर्वेद प्रत्येक स्वास्थ्य,  प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक दिन"* के नाम से एक कार्यक्रम 05 नवंबर 2023 रविवार को मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में प्रात: 09 से सायं 06 बजे तक रखा गया है। इस के तहत धन्वतंरि यज्ञ, नि:शुल्क अग्निकर्म, जालौका, मर्म चिकित्सा, का शिविर आयोजित किया जा रहा है। 
दोपहर एक बजे से एक आयुर्वेद संगोष्ठी आयोजन भी होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रामनरेश तिवारी राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा, विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, चेयरमैन श्रीमती श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर,  जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। जबकि अध्यक्षता डॉ. पीपी सिंह द्वारा की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...