Skip to main content

अध्यक्ष और सविच पद पर हो सकता है कांटे का मुकाबला, दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय

अध्यक्ष और सविच पद पर हो सकता है कांटे का मुकाबला, दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
हाथरस 13 आपै्रल। काले कोट की कमान की जंग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार शुक्रवार को जमकर गहमागहमी रही। नामांकन के अंतिम दिन बार रूम बाबा दाऊ व माता रेवती के जय घोष होते रहे। सभी नौ पदों में से दो को छाड़कर सात पर चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। इधर, चुनावी घमासान में सभी उम्मीदवार और उनके समर्थक वोटों की सेंधमारी में लगे रहे।
विदित हो कि जिले की अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था डिस्ट्रिक्ट बार ऐसोसिएशन के लिए वर्ष 2018-19 के लिए होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए 28 अपै्रल को मतदान होना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राधेलाल पचौरी ने बताया कि बार के नौ पदों में अब तक हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राजीव तिवारी एडवोकेट के सामने अतुल आंधीवाल एडवोकेट, सचिव पद पर नवदीप पाठक, सुरेश सिंह चौहान, अजय कुमार गुप्ता, अमरपाल सिंह एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी राजेंद्र वर्मा के सामने अंतिम दौर में सुनीलकांत शर्मा बल्टे एडवोकेट के पद पर नामांकन कर दिया। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए केवल महेंद्र सिंह दिवानिया व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए केवल वीरेश कुमार सारस्वत द्वारा ही नामांकन किया गया। सहसचिव प्रथम के लिए रविकुमार शर्मा, रामकुमार गुप्ता व मोतीराम ने नामांकन किया है। सह सचिव द्वितीय पर ओमेंद्र व नरेंद्र भारद्वाज के बीच मुकाबला है। जबकि तृतीय पद पर कु. नीलू यादव व तिजेंद्र बाबू ने पर्चा दाखिल किया है। इधर, कोषाध्यक्ष पर पर शैलेश कुमार शर्मा व महेश कुमार के बीच मुकाबला होना तय है।
कुला मिलाकर कर अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहता है और नामांकन-पत्र सही पाए जाते हैं तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर महेंद्र सिंह दिवानिया व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय वीरेश कुमार सारस्वत को लगभग निर्विरोध निर्वाचित माना जा रहा है।
क्या कहते हैं निर्वाचन अधिकारीः-
निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह व सहायक राधेलाल पचौरी, पीयूष वशिष्ठ आदि ने बताया कि अभी तक सभी पदों पर नामांकन हुए हैं, लेकिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर महेंद्र सिंह दिवानिया व 
कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय वीरेश कुमार सारस्वत द्वारा ही पर्चा दाखिल किया गया है। हालांकि अभी नामांकन-पत्रों की जांच होना बाकी है। अगर नामांकन-पत्रों में सबकुछ ठीकठाक रहा तो जिन पदों पर मुकाबला है। उनके लिए चुनाव 28 अपै्रल को कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...