Skip to main content

हाथरस जंक्शन पुलिस की सफलता से लगेगा सट्टे में बट्टा, सट्टे के गट्टे में राजू का अट्टा पर्ची के चक्कर में फंस गया दुपट्टा

हाथरस जंक्शन पुलिस की सफलता से लगेगा सट्टे में बट्टा, सट्टे के गट्टे में राजू का अट्टा पर्ची के चक्कर में फंस गया दुपट्टा
26 अप्रैल। सट्टा के कट्टा में आज तक बहुत से भविष्यों को कैद कर के रख दिया है। घून की तरह पनप रहे सट्टा के कारोबार और सटोरियों की सट्टाई के आगे बहुत से घरों में रोटी और दाल के भी लाले पड़ जाते हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस भी इन सटोरियों की नाक में नकेल डालती है, लेकिन कब तक, जब तक कि अर्थिंग नहीं आती। खैर ज्यादा लंबा नहीं जाएंगे। बतादें कि हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक अच्छे सटोरिए को पकड़ा है। इसके लिए पुलिस को बधाई देनी चाहिए।
पुलिस सूत्रों की माने तो थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने अवधेश उर्फ राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं राजू के तार सट्टा के क्षेत्र में काफी मजबूत हैं। यह ही नहीं थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में भी इसके वरिष्ठ साथियों का भी इस प्रकार के सट्टा काइयांओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है। यह तो अच्छा है कि अपराध नियंत्रण के लिए एसपी हाथरस घुले सुशील कुमार इन दिनों काफी पैनी नजर बनाए हुए हैं। बताते हैं, उनके द्वारा ही अपराध पर अंकुश की जो पहल हुई है। इससे खलबली मच गई है और सुस्त पड़े वर्दीधारियों ने भी अपने आंख मीड़ना शुरू कर दिया है।
लेकिन यह नाफी होगा। क्योंकि हाथरस क्षेत्र में सट्टा-पर्ची का जो खेल है बड़ा लंबा है। सूत्र यह भी बताते हैं, कि हाथरस से दिल्ली तक के लिए इन सटोरियों हाथों की पहुंच होती है। कहीं न कहीं सत्ता के गलियारों तक भी यह पहुंच बना लेते हैं। सट्टे के पूर्ण विराम के लिए कई बार पहल हुई है, लेकिन दाम और दमड़ी का खेल ही कुछ ऐसा है कि देखकर किसी का भी मन चलचाने लग जाता है।
तत्कालीन एसपी अजयपाल शर्मा ने की थी सट्टे कर पड़ी पहलः-
हाथरस में बतौर एसपी तैनात रहे आईपीएस अजयपाल शर्मा के समय में एक बड़ी पहल हुई थी। जिसकी कमान संभाली थी इंस्पेक्टर पंवार ने जिले के सट्टा किंग के नाम से जाने पहचाने जाने वाले चतुर्भुज गुप्ता को न केवल गिरफ्तार ही किया था बल्कि सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऐसे-ऐसे तार खोले गए थे कि इस सट्टा की खाई में डुबकियां लगाने वाले उन वाह्य ताकतों पर भी लगाम लगा दी थी जो इस कारोबार में सहयोग कर के हर महीने अपना मासिक भत्ता लेते हैं।
आज भी कुछ नौकरशाहों के पास वह साक्ष्य हैं जिन, जिनमें सफेद भी काले नजर आते हैंः-
सूत्रों की माने तो तत्कालीन आईपीएस अजयपाल शर्मा के समय में सट्टा किंग की हुई वीडियो रिकार्डिंग कुछेक वर्दीधारियों के पास मौजूद हैं। जिसमें साफ-साफ यह बताया गया है कि कौन-कौन मासिक भत्त लेकर सट्टा के सहयोग के साक्षी बनते हैं। मानें तो यह दलदल है और जितना इसके पास जाएंगे बदबू आएगी, लेकिन इस एक के दस करने के कारोबार में बर्वादा हुए हजारांं लोगों का भविष्य सुधारातो नहीं जा सकता, लेकिन आने वाली पीड़ियों के भविष्य को सुधारा जा सकता है। जय हो जंक्शन पुलिस की और पुलिस प्रमुख की।
रिपोटिंग

नवीन कुमार वार्ष्णेय

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...