Skip to main content

दो-चार मिनट और लेट होते तो फटता गैस का सिलेंडर और आसपास के चार-पांच मकान हो जाते धरासाई, चिंगारी की आग ने मेहन के नोटों को भी निगल लिया

दो-चार मिनट और लेट होते तो फटता गैस का सिलेंडर और आसपास के चार-पांच मकान हो जाते धरासाई, चिंगारी की आग ने मेहन के नोटों को भी निगल लिया
हाथरस 24 अप्रैल। एक-एक मिनट भारी पड़ रही थी। क्योंकि दो चार मिनट की देरी कई जिंदगियों के लिए भारी पड़ने वाली थी। थाना हाथरस जंक्शन के गांव महौ में अग्नि की प्रचंड़ता का कुछ ऐसा तांडव हुआ कि अगर ग्रामीणों ने साहस न दिखाया होता तो इसकी लपेट में तीन-चार घर आ जाते। क्योंकि आग गैस सिलेंडरों के पास पहुंच चुकी थी, लेकिन गांव के कुछ साहसी युवकों ने जान पर खेल कर आग पर काबू पा लिया। मगर अग्निकांड में करीत 35 हजार के नोटों के अलावा हजारों रुपये मुल्य का अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया। जानकार सूत्रों की माने तो हाथरस जंक्शन के गांव महौ में भूपेंद्र वार्ष्णेय पुत्र श्री चंद्रप्रकाश वार्ष्णेय मय परिवार के रहते हैं। बीती देर रात को जो उनके यहां हुआ उससे ग्रामीणों के रौंगटे खड़े होते हैं। घटना का रूप था भयंकर आग। सूत्रों की माने तो सभी लोग गांव में ही किसी कार्यक्रम में गए थे, लेकिन पीछे से अज्ञात कारणों के चलते लगी आग की चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया। जब घर से धूंए के साथ आग की लपटें उठने लगीं तो आसपास में हड़कंप मच गया। ग्रामीण युवकों ने हल्ला काट दिया। थोड़ी ही देर में पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंच गया और शोरगुल सुन कर काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
     आग अपना भयंकर रूप ले चुकी थी। अब सभी का यह डर सता रहा था कि आग कहीं रसोई तक न पहुंच जाए। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जब गांव के कुछ साहसी युवक आसपास की कई समरों का पानी लेकर अंदर घुसे तो ग्रामीणों के चिंता की लकीरें और बड़ चुकी थीं। क्योंकि आग रसोई और बैड रूम तक पहुंच चुकी थी। जिस अलमारी में नगदी रखी थी वह बुरी तरह आग की लपेट में थी। जबकि उससे भी ज्यादा चिंता का विषय यह था कि आग रसोई में भी अपनी भरपूर पकड़ बना चुकी थी। नोटों के जलने का इतना गम नहीं था, जितना सिलेंडर फटने से रौंकटे खड़े हो रहे थे। क्योंकि गैस सिलेंडर अगर फटजाता तो निश्चित ही घर के अलावा आसपास के कई घरों के धरासाई होने का भयंकर डर था। मगर साहस को आखिर सलाम करना ही पड़ेगा। क्योंकि आसपास के साहसी ग्रामीण युवकों ने लगातार आग पर पानी का प्रेसर बनाए रखा और जल्द से जल्द रसोई की आग पर काबू पाने में आखिरकार सफलता पा ही ली थी। 
     आग थम चुकी थी, लेकिन मंडर बड़ा ही डरावना था, लेकिन ग्रामीण काफी ठंडी सांसे ले रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मौत के मुंह में से निकले हों। सबसे पहले ग्रामीणों ने रसोई से भयंकर गर्म हो चुके गैस सिलेंडर को जैसे-तैसे बाहर निकाला और उसको पूरी तरह ट्यूवबैल में डाल दिया। खतरा खत्म होते ही आग में हुए नुकसान को बचाने में ग्रामीण लगे। जब अलमारी खोल कर देखी तो  उसमें हजारों रुपये मूल्य के कपड़े आदि सामान के अलावा हजारों की रखी नगदी जिसमें पांच सो व दो हजार के नोट थे, जलकर बेकार हो चुके थे। सूचना पर प्रशासनिक कर्मचारी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ले ली थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीड़ित को काई राहत सामग्री प्राप्त नहीं हो पाई थी।

रिपोटिंग

नवीन कुमार वार्ष्णेय

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...