Skip to main content

भारत का केसरी, ब्रज द्वार की देहरी हाथरस का हरकेश

तीसरी बार भारत केसरी पर कब्ज कर बढ़ाई हरकेश ने हाथरस की शान, पंजाब के रवि को पछाड़ डेढ लाख का दंगल जीता
संजय दीक्षित
हाथरस जिले से मुरसान के गांव सुरतिया के लाल ने फिर से जिले के लिए एक खिताबी कुश्ती जीत कर जलवा जलाल कर दिया है। अखाड़ा सादाबाद के पहलवान हरकेश चौधरी ने रवि पहलवान अखाड़ा ललिया (पंजाब) को चारोखाने चित्त कर दिया। हालांकि कुश्ती काफी रोचक रही। 45 मिनट चली इस कुश्ती में कई बार संघर्ष दिखाई दिया। कई बार तो ऐसा लग रहा था कि कुश्ती का कोई निर्णय नहीं हो पाएगा। राजस्थान के जिला भरतपुर के कस्बा जहांगीरा का दंगल प्रांगण पब्लिक से खचाखच भरा हुआ था। कुश्ती डेढ़ लाख और गुर्ज की थी। जब हरकेश ने पांइट लेकर पटखनी दी तो रवि को पछाड़ दिया। कुश्ती में विजय मिलते ही ढोल नगाड़े और बाजों की ध्वनी से माहौल गुंजायमान हो उठा। दंगल चूंकि भारत केसरी का था इसलिए यह कुश्ती हरकेश के लिए और हाथरस के लिए अहम थी। कुश्ती का हाथ पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने मिलवाया था। भारत केसरी दंगल में विजय मिलने के बाद पूर्व मंत्री नटवर सिंह ने भी हरकेश पहलवान का गुर्ज और फूलमालाओं से लाद कर जोशी स्वागत किया।

भारत केसरी जीत कर लौटे हरकेश पहलवान का अपने क्ष़्ोत्र में भी कई स्थानों पर जोशीला स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पप्पू उस्ताद, श्यामवीर सिंह पहलवान, जगवीर सिंह कोच, मोहन पहलवान गुरसौटी, 
अनुज चौधरी युवा नेता भाजपा, पृथ्वी सिंह प्रधान कुरसंडा, करुआ पहलवान प्रधान पदू, मुकेश पहलवान मूला, पहलवान महामोनी, कृष्णा मैनेजर व हाथरस क्षेत्र के सभी वयोवृद्ध पहलवान भी स्वागत कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...