Skip to main content

वोटों को फुराने और रूंठों को मनाने का दौर जोरों पर

वोटों को फुराने और रूंठों को मनाने का दौर जोरों पर
हाथरस 25 अप्रैल। बार की वोटिंग में अब केवल अब केवल 24 घंटे शेष हैं। 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। नौ में से अब केवल छह पदों के लिए होने वाली वोटिंग के लिए जौहर कटना शुरू हो चला है। दाबतों के दौर और पार्टियों में पनीर की चांट जमकर चल रही है। कहीं बलदाभद्र तो कहीं राधे-राधे के जय घोष हैं। कोई भी उम्मीदवार कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहता। 
विदित हो कि डिस्ट्रिक्ट बार ऐसोसिएशन जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए केवल महेंद्र सिंह दिवानिया व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए केवल वीरेश कुमार सारस्वत द्वारा ही नामांकन किया गया। कहानी में उस वक्त और इंट्रेस्ट आया जब कि अंतिम दौर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र राजेंद्र वर्मा के नामांकन के सामने अचानक सुनीलकांत शर्मा बल्टे एडवोकेट के अपना नामांकन-पत्र दाखिल कर दिया था। हालांकि नाम वापसी के अंतिम दिन जब श्री वर्मा जी द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया तो सभी ने उनकी सराहना की और श्री शर्मा को बधाई दी।
अब चूंकि मात्र छह पदों के लिए चुना होना है और वोटिंग 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होनी है। अब अध्यक्ष पद पर राजीव तिवारी और अतुल आंधीवाल। सचिव पद पर चार उम्मीदवारों में सुरेश सिंह चौहान, नवदीप पाठक, अमर सिंह व अजय कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर आमने सामने का मुकाबला है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव को पूर्ण मर्यादित रूप से कराया जाएगा। कहीं पर कोई स्टॉल व वोटर को लुभाने का प्रयास पाया जाता है तो वैधानिक कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मतदाता वह मतदाता कर पाएगा जो अपने साथ सीओपी कार्ड लेकर आएगा। जबकि चुनाव में आहाल यह हैं कि प्रत्याशी और उसके समर्थक वोट को फुराने का और रूंठों को मनाने के दौर में लगे हैं देर रात से लेकर पूरे दिन वोटिंग को अपने पक्ष में करने में लगे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...