Skip to main content

दुखहर्ता शनिदेव पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियों को पहनाया गया अमलीजामा

दुखहर्ता शनिदेव पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियों को पहनाया गया अमलीजामा
यूपी के हाथरस स्थित सादाबाद गेट पर प्राचीन
 दुखहर्ता शनिदेव मंदिर की श्रृंगार आरती के दर्शन
UP (हाथरस), 12 मई। शनि सरल और उदार प्रवृत्ति के देवता हैं। इनको दंडाधिकारी का वरदहस्त प्राप्त है। इसलिए यह न्याय के देवता भी कहे जाते हैं। हर वर्ष मंदिर में शनिजयंती हर्ष और आनंद के साथ मनाई जाती है। जो भी मंदिर में दर्शन कर शनिदेव की शरण में आता है वह सुख और शांति प्राप्त करता है।
यह उद्गार मंदिर सेवायत चंद्रप्रकाश जोशी ने वार्षिकोत्सव संबंधी बैठक में बतौर प्रमुख व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सादाबाद गेट स्थित मंदिर श्री शनिदेव महाराज अतिप्राचीन इसका प्रमुख रूप से निर्माण अंग्रेजों के समय से पूर्वका है, लेकिन बीच-बीच में मंदिर में निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य होते रहे हैं। आज के समय में यह स्थान शनि सिद्धपीठ के रूप में है। अर्थात यहां पर जो भी दीन-दुखी आते हैं उनको राहत प्राप्त होती है। साथ ही बिगड़ों के काम बनते हैं।
मंदिर से पूरी तरह जुड़े राकेश भाद्वाज ने बताया कि 14 व 15 मई को शनिदेव महाराज का द्वय दिवसीय वार्षिकोत्सव
मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। प्रेमकिशोर वशिष्ठ ने बताया कि होने वाले इस
आरती में शामिल भक्तजन
द्वय दिवसीय कार्यक्रम में 14 मई को मंगला आरती के बाद भजन-कीर्तन, सायं को श्रृंगार आरती। जबकि 15 मई को सुबह श्रृंगार आरती, प्रभात फेरी किर्तन, प्रसादी वितरण के बाद शाम को फूलबंगला व छप्पन भोग के आलौकिक दर्शनों के साथ प्रसादी वितर का कार्यक्रम होंगा। इसके लिए अभी से सारी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इससे पूर्व भगवान श्री शनिदेव की मंगला आरती और श्रृंगार आरती के दर्शन कराए गए।

बैठक में मुख्य रूप से मोहन माहोश्वरी, पीयूष गुप्ता, संतोस कुमार, अनिल कुमार हींगवाले, विकास जोशी, आकाश जोशी, रमाशंकर, अतुल माहेश्वरी, सेठ दर्शनलाल, राजू कौशिक, उमेश्ज्ञ जैन, गोपाल वर्मा, आशीष वार्ष्णेय व भूरा जोशी आदि भक्तजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...