Skip to main content

बिजली चोरी की तो पकड़ लेगी तीसरी आंख, होगा भारी भरकम जुर्माना

बिजली चोरी की तो पकड़ लेगी तीसरी आंख, होगा भारी भरकम जुर्माना, कार्रवाई से बचना है तो बिल करो जमा अन्य..
UP (India) 09 May। अगर आप बिजली चोरी कर विद्युत कॉरपोरेशन को चूना लगाने का प्लान बना रहे हैं तो मान जाइए पकड़े जाओगे। क्योंकि अब तीसरा नेत्र रखेगा बिजली चोरों पर नजर। इस नेत्र का नाम होगा ड्रोन। ड्रोन अब आकाश में उड़ेगा और टीम को यह पता चल जाएगा कि कहां-कहां पर बिजली चोरी की जा रही है और बिजली चोर के खिलाफ करा दी जाएगी रिपोर्ट दर्ज। कनेक्शन दिया जाएगा काट।
उपखंड अधिकारी इं. हरीओम सोनी
       जीहां! सूत्रों की माने तो विद्यतु चोरी के खिलाफ सख्त हो रही सरकार ने अब यह प्रयोग भी कर डाला है। इसका बीते शुक्रवार को फर्रूखाबाद में प्रयोग भी किया जा चुका है। इस मौके पर ज्यादातर स्थानों पर मीटर से आगे विद्युत केबिलें कटी पाई गई थी। सूत्र बताते हैं, कि इन केबिलों को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने टेप लगाकर सेट किया और कटी केबिलों को सील कर दिया था। जबकि जहां पर विद्युत चोरी पकड़ में आई थी उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इस मौके पर फर्रूखाबाद की आवास-विकास कॉलोनी में तो हड़कंप मचा ही रहा था। साथ ही शहर के अन्यत्र इलाकों में भी बिजली चोरों ने अपने गैर कानूनी ढंग से बिजली चोरी के तरीको को बंद कर दिया था। विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त सरकार के चलते सख्त कार्रवाई से अगर बचना है तो बिजली चोरी का ख्याल भी मन में आता है तो आपके लिए दुखदाई होगा।
क्या कहते हैं अधिकारीः-
उपखंड अधिकारी इं.हरीओम सोनी ने बताया कि सरकार बिजली चोरी के लिए अब काफी सख्ती से काम ले रही है। बिजली चोरी के लिए अब ड्रोन के साथ छापेमारी की जाएगी। इससे आसानी से यह पता चल जाएगा कि कहां-कहां पर चोरी हो रही है। इसके प्रदेश में कुछ स्थानों पर प्रयोग भी किए गए हैं जो सफल रहे हैं। जहां पर चोरी पकड़ी जाती है उसके यहां पर विद्युत सप्लाई जब दी जाएगी, जबकि वह पूरे एक वर्ष का इसिसमेंट जमा करेगा। विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।


Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...