Skip to main content

हरित पट्टी के लिए महिला मोर्चा ने किया काम, सैकड़ों पौधों का किया स्थान-स्थान पर रोपण

जिला भाजपा महिला मोर्चा दिया पौधा रोपण पर जोर दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पौधे रोप कर स्थानीय लोगों से की देखभाल की अपील

हाथरस 15 अगस्त, 18। वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ बुधवार 15 अगस्त यानि स्वाधीनता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने नेतृत्व में करीब एक दर्जन स्थानों पर पौधारोपण किया। इस मौके पर मोर्चा ने जनजागरूकता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संध्या आर्य व मंत्री अंजू दीक्षित के अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से की। यहां पर महिला मोर्चा द्वारा दर्जनों किस्म के पौधों का रोपण किया। इसके बाद आगरा रोड पर ही स्थित दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में भी महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने
अनेकों तरह के छायादार और फलदार वृक्षों के उद्देश्य से पौधों का रोपण किया। इसके अलावा मोर्चा की महिलाओं ने किला गेट स्थित सुरजोबाई इंटर कॉलेज में पहुंचकर के भी अनेकों तरह के पौधों का लगाया। इस मौके पर खासतौर से स्थानीय लोगों से पौधों के देखभाल की अपील भी की। क्योंकि पौधों की पशुओं से सुरक्षा के अलावा उनमें समय-समय पर पानी। बारिश और धूप के अधिक प्रभाव से नष्ट होने के खतरे से भी रक्षा करने की अपील महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने स्थानीय लोगों से की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता के अलावा खासतौ पर संध्या आर्य, अंजू दीक्षित, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, प्रमोद कुमारी सेंगर, राजकुमारी, अंजू उपाध्याय, सारिका वार्ष्णेय, बबिता वर्मा, संतोष जोशी, कुसुम गुप्ता, मुंद्रा जादौन आदि दर्जनों महिला कार्यकत्री मौजूद थीं।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...