Skip to main content

बेटी तो बच गई, लेकिन मौत से खेल रही

विज्ञापन और प्रचारतक ही ज्यादा असर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का
संजय दीक्षित

पढ़ाई की उम्र में मौत का खेल दिखाती छोटी बच्ची
12 सितंबर, 18। उम्र करीब 7 वर्ष, लिंग स्त्री, स्थान लोहट बाजार, शहर व जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), समय करीब साढ़े तीन बजे दिन के और नारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ। लेकिन पढ़ाई के स्थान पर एक छोटी सी जान हर पल मौत का करतब दिखा रही है और करीब 15 वें राहगीर के बाद कोई एक उसको दो, पांच या दस का नोट देकर आगे बढ़ रहा था। क्या यही है मेक-इन-इंडिया।
इंडिया बदल रहा है, क्या खाक बदल रहा है। सरकार का नारा है ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ उस नन्हीं सी जान जिसका फोटो भी इस खबर के साथ अटेच है। देंखे आप उसकी उम्र इस जोखिम भरे काम को करने के लिए एलाऊ करती है। नहीं ना, लेकिन ऐसा ही हो रहा है जनाब। भ्रष्टतंत्र की किताब उठाकर देंखे तो सरकार से जारी सारी योजनाओं पर खर्च होन वाला पैसे का दसवां भाग भी वहां तक नहीं पहुंच रहा जहां उसे पहुंचना चाहिए।
क्यों दिखाती है वह खेलः-
कविता निवासी सासनी क्षेत्र का एक गांव अपनी साढ़े छह वर्ष की बेटी हिमांशी (सभी बदले हुए नाम हैं) के साथ रोज घर से इस पापी पेट के लिए निकलती है। उसका कहना है कि पति है, लेकिन बीमार है। घर भी देखना और जिम्मेदारियां भी। प्यार से पूछ लेते हैं क्या तकलीफ है और आगे बढ़ जाते है। जिम्मदारी है तो कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा।
योजनाएं तो हैं, लेकिन कागजों मेंः-
ऐसे जरूरतमंदों के लिए सरकारी योजनाएं तो हैं। हर सरकार में सभी के लिए बढ़िया योजनाएं संचालित होती हैं, लेकिन उसमें से दस प्रतिशत भी पब्लिक तक नहीं पहुंच पाती है। मतलब योजनाएं तो पूरी संचालित हो जाती है, लेकिन लाभ दस प्रतिशत तक भी नहीं पहुंचती।
क्या थी पूर्व प्रधामंत्री की सोचः-
हाथरस आगमन के वक्त पूर्व प्रधनमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि ऊपर से एक रुपया चलता है तो जनता में केवल 10 पैसे पहुंचते हैं। देश का विकास चाहिए तो पूरा का पूरा पैसा जरूरतमंदों
Sanjay Dixit
और विकास की योजनाओं में लगना चाहिए। हम अगर हम सत्ता में आते हैं तो निश्चित ही इसबार इसी पर कार्य होना है, लेकिन भ्रष्ट तंत्र ने नष्ट कर दिया वह भाषण और स्व. गांधी की योजना को। गंदी राजनीति ने उनको मौत की माला पहना दी और शांत हो गया एक अच्छा नेता। यहां हम बात किसी राजनीतिक दल या उसके विरोध और समर्थन की नहीं कर रहे हैं। बात कर रहे हैं एक अच्छे व्यक्तित्व अच्छी सोच की। कुल मिलाकर भ्रष्टतंच में कुछ नहीं बदला। गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होता जा रहा है। जाति, धर्म की गंदी राजनीति से इंसानियत तार तार हो रही है।
जरूरत वालों को पैसा नहीं है। उनके हकों पर डांका डाल रहे है भ्रष्टतंत्र के पुजारी। जिनका न कोई धर्म है और ना ही सिद्धांत। बस एक ही उद्देश्य जब तक जीओ साम, दाम और दंड, भेद जैसे भी हो पैसा कमाओ और मर जाओ।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...